Darbhanga Muharram: मुहर्रम जुलूस में युवाओं ने दिखाया अद्भुत करतब, लाठी-डंडे के प्रदर्शन ने जीता लोगों का दिल

Updated:
विज्ञापन

करतब दिखाते लोग

Darbhanga Muharram: कुशेश्वरस्थान पूर्वी में मुहर्रम का पर्व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पारंपरिक उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है. अखाड़ों में युवाओं ने लाठी-डंडे और पारंपरिक युद्धक कलाओं का शानदार प्रदर्शन कर लोगों को आकर्षित किया. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga Muharram: कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पारंपरिक उत्साह, धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे के माहौल में मनाया जा रहा है. तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न मुहर्रम कमिटियों की ओर से भव्य जुलूस निकाले गए. इस दौरान अखाड़ों में युवाओं ने लाठी-डंडे और पारंपरिक युद्धक कलाओं का शानदार प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित कर दिया.

बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

मुहर्रम के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों से ताजिया के प्रतीक झंडों के साथ जुलूस निकाला गया. जुलूस में बड़ी संख्या में युवा और श्रद्धालु शामिल हुए. पारंपरिक वेशभूषा में शामिल युवाओं ने धार्मिक उत्साह के साथ निर्धारित मार्गों पर भ्रमण किया. प्रशासन की ओर से जारी लाइसेंस में तय रूट का पालन करते हुए सभी जुलूस अपने-अपने निर्धारित स्थानों तक पहुंचे और फिर अखाड़ों में वापस लौट गए.

यह भी पढ़ें: शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, हर्ष फायरिंग के बाद मामा की रहस्यमयी मौत

लाठी-डंडे और पारंपरिक खेलों ने खींचा लोगों का ध्यान

कुशेश्वरस्थान बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर युवाओं ने लाठी-डंडे, तलवारबाजी की शैली और अन्य पारंपरिक नुमाइशी खेलों का प्रदर्शन किया. युवाओं की फुर्ती, संतुलन और कला कौशल को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए.

जुलूस मार्गों पर जगह-जगह बड़ी संख्या में लोग इन प्रदर्शनों को देखने के लिए जुटे रहे. पारंपरिक अखाड़ा संस्कृति की झलक ने पूरे माहौल को उत्साह और जोश से भर दिया.

यह भी पढे़ं: IPS Success Story: ‘पास होने लायक नंबर तो ले आओ’… पिता की बात लगी दिल पर, बेटा बन गया IPS अफसर

संपन्न हुई चौकी मिलान की परंपरागत रस्म

मुहर्रम कमिटियों की ओर से परंपरागत चौकी मिलान की रस्म भी पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न कराई गई. विभिन्न अखाड़ों की चौकियों का मिलान कराया गया और धार्मिक परंपराओं का विधिवत निर्वहन किया गया.

पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला. स्थानीय लोगों ने भी आयोजन में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई.

यह भी पढ़ें: Darbhanga Muharram: मुहर्रम जुलूस में युवाओं ने दिखाया अद्भुत करतब, लाठी-डंडे के प्रदर्शन ने जीता लोगों का दिल

सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. जुलूस मार्गों और प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद स्वयं पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ लगातार जुलूसों की निगरानी करते रहे. वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

भाईचारे और परंपरा का संदेश

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में वर्षों से मुहर्रम की परंपरा आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ निभाई जाती रही है. इस वर्ष भी पर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला. सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहे हैं और क्षेत्र में सामाजिक समरसता का संदेश दे रहे हैं.

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान से संतोष कुमार पोद्दार की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन