IPS Success Story: 'पास होने लायक नंबर तो ले आओ'... पिता की बात लगी दिल पर, बेटा बन गया IPS अफसर
आईपीएस मोहिबुल्लाह अंसारी (फाइल फोटो)
IPS Mohibullah Ansari Success Story: 10वीं-12वीं के प्री-बोर्ड में फेल होने के बाद पिता की एक बात ने मोहिबुल्लाह अंसारी की जिंदगी बदल दी. उन्होंने IIT दिल्ली से पढ़ाई की, नौकरी छोड़ी और कई असफलताओं के बाद UPSC में सफलता हासिल कर IPS अधिकारी बने. पढे़ं पूरी खबर…
IPS Mohibullah Ansari Success Story: कभी-कभी जिंदगी में कही गई एक बात इंसान की सोच और भविष्य दोनों बदल देती है. बिहार के सिवान निवासी मोहिबुल्लाह अंसारी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम में फेल होने के बाद पिता की एक बात उनके दिल को लग गई. उसी दिन उन्होंने ठान लिया कि अब खुद को साबित करना है. इसके बाद उन्होंने ऐसा सफर तय किया कि पहले IIT दिल्ली पहुंचे और फिर देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC पास कर IPS अधिकारी बन गए.
सिवान के रहने वाले हैं मोहिबुल्लाह अंसारी
मोहिबुल्लाह अंसारी बिहार के सिवान जिले के रहने वाले हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि बचपन में उनका ध्यान पढ़ाई से ज्यादा शरारतों में रहता था. दोस्तों के बीच उनकी पहचान इतनी शरारती छात्र की थी कि लोग मजाक में उन्हें ‘मुसीबतउल्लाह’ कहकर बुलाते थे. घरवालों को भी अक्सर उनकी पढ़ाई की चिंता रहती थी.
प्री-बोर्ड में फेल होने पर पिता की बात ने झकझोर दिया
मोहिबुल्लाह बताते हैं कि 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा और वह फेल हो गए. इसी दौरान उन्होंने IIT में जाने का सपना भी देखना शुरू कर दिया था.
जब रिजल्ट खराब आया तो उनके पिता ने नाराजगी जताते हुए कहा, “IIT जाने का सपना देख रहे हो, पहले पास होने लायक नंबर तो लेकर आओ.” यह बात उनके दिल में उतर गई. उन्हें एहसास हुआ कि बड़े सपने देखने से पहले बुनियाद मजबूत करनी होगी.
यह भी पढे़ं: खरीफ महाअभियान कार्यक्रम में बवाल, प्रखंड प्रमुख और पंचायत समिति सदस्य में मारपीट
यहीं से शुरू हुआ बदलाव
पिता की बात को चुनौती नहीं बल्कि प्रेरणा मानकर मोहिबुल्लाह ने खुद को पूरी तरह बदलने का फैसला किया. उन्होंने पढ़ाई में अनुशासन लाया और IIT-JEE की तैयारी शुरू कर दी. धीरे-धीरे उनका फोकस बढ़ा और मेहनत रंग लाने लगी.
कई वर्षों की तैयारी के बाद उन्होंने JEE Main और JEE Advanced दोनों परीक्षाएं पास कर लीं. वर्ष 2011 में उन्हें IIT दिल्ली में केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक के लिए दाखिला मिला.
नौकरी छोड़ी, चुना UPSC का रास्ता
IIT से पढ़ाई पूरी करने के बाद मोहिबुल्लाह ने कॉरपोरेट सेक्टर में नौकरी शुरू की. लेकिन नौकरी जॉइन करने के महज 10 से 12 दिन बाद ही उन्हें महसूस हुआ कि उनका लक्ष्य कुछ और है.
उन्होंने नौकरी छोड़ दी और 2015 में दिल्ली जाकर UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते हुए उन्होंने लगातार प्रयास जारी रखा.
यह भी पढे़ं: Bihar NEET Scam: लखीसराय में पकड़े गए सॉल्वर गैंग का मुजफ्फरपुर लिंक, मेडिकल छात्र गिरफ्तार
तीन असफलताओं के बाद मिली सफलता
UPSC की तैयारी के दौरान मोहिबुल्लाह को कई बार निराशा हाथ लगी. पहले प्रयास में प्रीलिम्स और मेन्स पास करने के बावजूद इंटरव्यू तक नहीं पहुंच सके. दूसरे प्रयास में भी सफलता नहीं मिली.
लगातार तीन असफलताओं के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. आखिरकार 2021 में उन्होंने UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 381 हासिल की और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए चयनित हुए.
आज मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी हैं
कभी प्री-बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले मोहिबुल्लाह अंसारी आज बिहार कैडर के IPS अधिकारी हैं. वर्तमान में वे मुजफ्फरपुर में सिटी एसपी के पद पर तैनात हैं. उनकी कहानी बताती है कि असफलता अंत नहीं होती, बल्कि सही दिशा में मेहनत करने की शुरुआत भी बन सकती है.
यह भी पढे़ं: Bihar NEET Scam 2026: टूटा स्टील बॉक्स, गायब रही कार्बन कॉपी… NEET परीक्षा में खुली हैरान करने वाली लापरवाही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










