खरीफ महाअभियान कार्यक्रम में बवाल, प्रखंड प्रमुख और पंचायत समिति सदस्य में मारपीट

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद थाना पहुंचे सीओ, प्रखण्ड प्रमुख, थानाध्यक्ष व अन्य

Motihari Farmers News: बंजरिया प्रखंड कार्यालय में आयोजित खरीफ महाअभियान कार्यक्रम के दौरान प्रखंड प्रमुख और पंचायत समिति सदस्य के बीच विवाद हाथापाई तक पहुंच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. फिलहाल किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari Farmers News: बंजरिया प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को आयोजित प्रखंड स्तरीय खरीफ महाअभियान सह प्रशिक्षण कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों के बीच कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई. कार्यक्रम के दौरान हुई इस घटना से सभागार में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया.

चर्चा का विषय बना लड़ाई का कारण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम में मौजूद प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार उर्फ पप्पू यादव और पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार उर्फ ज्योति लाल साह के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस शुरू हुई. शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज और हाथापाई की नौबत आ गई.

मंच पर हंगामे से कार्यक्रम में मचा हड़कंप

खरीफ महाअभियान किसानों को कृषि योजनाओं और आधुनिक खेती की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे. इसी दौरान मंच पर हुए विवाद ने पूरे आयोजन की व्यवस्था को प्रभावित कर दिया.

हाथापाई की घटना के बाद सभागार में मौजूद लोग बीच-बचाव के लिए आगे आए. कुछ देर तक माहौल काफी गर्म रहा और कार्यक्रम में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की आपातकालीन पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और उन्हें बंजरिया थाना ले जाया गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना परिसर में अंचलाधिकारी (सीओ) रोहन रंजन सिंह और थानाध्यक्ष अमित कुमार की मौजूदगी में दोनों पक्षों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई. बैठक में विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास किया गया.

विवाद की वजह अब भी स्पष्ट नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद किस मुद्दे को लेकर शुरू हुआ. हालांकि, घटना के बाद पूरे प्रखंड क्षेत्र में इसकी चर्चा जोरों पर है. प्रशासन भी मामले पर नजर बनाए हुए है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यक्रम के दौरान मंच पर इस तरह की घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे जनप्रतिनिधियों की छवि पर भी सवाल खड़े होते हैं.

क्या बोली पुलिस?

बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है. यदि किसी पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त होता है, तो मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद की जानकारी जुटा रही है और स्थिति सामान्य बनी हुई है.

मोतिहारी से राज निखिल की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन