लड्डू बेचने को लेकर दो दुकानदारों में मारपीट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Nov 2016 4:31 AM (IST)
विज्ञापन

दो घायल, पुलिस पर फेंका गया पत्थर श्यामामाई मंिदर के मुख्य गेट की घटना दरभंगा : श्यामामाई मंदिर के मुख्य गेट पर लड्डू बेचने वाले दो दुकानदारों के बीच रविवार की शाम जमकर मारपीट हुई. सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस पर भी दुकानदारों ने पत्थर फेका. इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में […]
विज्ञापन
दो घायल, पुलिस पर फेंका गया पत्थर
श्यामामाई मंिदर के मुख्य गेट की घटना
दरभंगा : श्यामामाई मंदिर के मुख्य गेट पर लड्डू बेचने वाले दो दुकानदारों के बीच रविवार की शाम जमकर मारपीट हुई. सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस पर भी दुकानदारों ने पत्थर फेका. इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया. घटना के दौरान मंदिर के प्रवेश द्वार पर थोड़ी देर के लिये अफरातफरी मच गयी थी. मारपीट के तुरंत बाद खून से लहूलूहान मुन्ना साह थाना पहुंचा तथा शिकायत की कि उसे योगेश यादव, चंचल यादव समेत कई लोगों ने मारा पीटा है.
थानाध्यक्ष अमरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि उनके स्वयं के बयान पर मामला दर्ज कर दोनों दुकानदार के साथ वहां काम करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. श्री ठाकुर ने कहा कि मुन्ना साह एवं उसके भाई विक्रम साह को इलाज के लिये डीएमसीएच भेजा गया है. बता दें कि श्यामामाई मंदिर जाने वाले भक्तों को लड्डू बेचने के लिए गेट पर स्थित दुकानदार काफी परेशान करते हैं. उन्हें जबरन अपनी दुकानों से लडडू खरीदने को विवश किया जाता है. भक्तों की खींच तान में दोनों दुकानदारों के बीच पहले भी मारपीट होती रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










