पार्सल से कई सामान जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Nov 2016 4:30 AM (IST)
विज्ञापन

सख्ती कर चोरी पर सेल टैक्स विभाग की नजर रेलवे पार्सल कार्यालय में सामान की सूची बनाते सेल टैक्स विभाग के अधिकारी. दरभंगा : कर की चोरी करने वालों के खिलाफ सेल टैक्स विभाग ने सख्त रूख अख्तियार लिया है. लगातार दूसरे दिन रविवार को विभाग के अधिकारी रेलवे के पार्सल कार्यालय में सामान की […]
विज्ञापन
सख्ती कर चोरी पर सेल टैक्स विभाग की नजर
रेलवे पार्सल कार्यालय में सामान की सूची बनाते सेल टैक्स विभाग के अधिकारी.
दरभंगा : कर की चोरी करने वालों के खिलाफ सेल टैक्स विभाग ने सख्त रूख अख्तियार लिया है. लगातार दूसरे दिन रविवार को विभाग के अधिकारी रेलवे के पार्सल कार्यालय में सामान की जांच-पड़ताल करते रहे. शाम ढलने तक सूची बनाने में अधिकारियों की टीम जुटी रही.
विभाग के डिप्टी कमिश्नर सौरभ कुमार सिंह के नेतृत्व में यहां पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने जांच की. हालांकि अधिकारियों ने कुछ भी स्पष्ट बताने से इनकार कर दिया. लेकिन सूत्र बताते हैं कि रेलवे के माध्यम से आ रहे सामान की जांच टीम के द्वारा की गयी. इसमें कई सामान जब्त किये गये. पार्सल छुड़ा लेने के बाद जिन कारोबारियों ने अपने सामान को कार्यालय के बाहर रख छोड़ा था, उसमें से आपत्तिजनक सामान को विभाग ने जब्त कर लिया. इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स एवं रेडिमेड कपड़े शामिल थे.
सूत्र बताते हैं कि विभाग ने पूरे सामान को उनकी सहमति के बाद ही बुक करने तथा निर्गत करने को कहा. लेकिन रेलवे ने नियम के विरुद्ध साथ देने से इनकार कर दिया. हालांकि कर चोरी को रोकने के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया. यहां से जावक माल पर तो कोई आपत्ति नहीं की गयी लेकिन आवक माल पर विभाग ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कर चोरी करने वाले कारोबारियों पर पूरी नकेल कसने की बात कही. इससे करवंचना करनेवालों के बीच हड़कंप मच गया. मौके पर डीसीआइ राजेश रंजन श्रीवास्तव, सीएस पीके दास भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










