हरिजन दरवाजे से सीएम करेंगे संवाद

बहेड़ी : खुले में शौच मुक्त हरहच्चा के डहरिया टोला पर मुख्यमंत्री के स्थानीय लोगों से संवाद की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. टोला पर बने हरिजन दरवाजा पर बैठ कर सीएम जनता से संवाद करेंगे. हरिजन दरवाजा के बगल में प्रावि परिसर में एक पंडाल बनाया गया है. जहां दरी चादर पर […]
बहेड़ी : खुले में शौच मुक्त हरहच्चा के डहरिया टोला पर मुख्यमंत्री के स्थानीय लोगों से संवाद की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. टोला पर बने हरिजन दरवाजा पर बैठ कर सीएम जनता से संवाद करेंगे. हरिजन दरवाजा के बगल में प्रावि परिसर में एक पंडाल बनाया गया है. जहां दरी चादर पर पंचायत एवं बाहर से आने वाले लोग बैठेंगे. पूरे परिसर को बेरिकेटिंग कर सील कर दिया गया है.
इसमें तीन गेट बनाये गए हैं. पहले गेट से सीएम एवं उनके साथ आने वाले अधिकारी प्रवेश करेंगे. दूसरे गेट से पासधारी स्थनीय लोग एवं कार्यकर्ता तथा तीसरे गेट से अन्य वीआइपी को प्रवेश मिलेगा. सभी की मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी. विशेष शाखा के डीआइजी विनोद कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिया. देर शाम प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी, विधायक सुनील चौधरी, डीएम डा. चंद्रशेखर सिंह एवं एसएसपी सत्यवीर सिंह ने भी तैयारी का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










