91 तालाब व नदी के घाट हुए साफ

Published at :06 Nov 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
91 तालाब व नदी के घाट हुए साफ

दरभंगा : छठ पर्व को लेकर नगर निगम ने चिह्नित किये गये कुल 91 तालाबों तथा बागमती नदी के विभिन्न घाटों से कचरे का उठाव कराया. पानी में चूने आदि का छिड़काव कराया. संध्या अर्घ के लिए छठ घाटों को अंतिम रुप दे दिया गया. करीब एक सप्ताह से निगम इन घाटों के साफ-सफाई में […]

विज्ञापन

दरभंगा : छठ पर्व को लेकर नगर निगम ने चिह्नित किये गये कुल 91 तालाबों तथा बागमती नदी के विभिन्न घाटों से कचरे का उठाव कराया. पानी में चूने आदि का छिड़काव कराया. संध्या अर्घ के लिए छठ घाटों को अंतिम रुप दे दिया गया. करीब एक सप्ताह से निगम इन घाटों के साफ-सफाई में दिन रात जुटा रहा.

पूरी मेहनत से साफ-सफाई कराने के बाद भी विभिन्न घाटों पर आये लोग इससे असंतोष जाहिर कर रहे थे. शहर के छठी पोखर, हराही पोखर, धर्मपुर, गंगासागर, किलाघाट, लक्ष्मीसागर, चूनाभट्ठी दुर्गा मंदिर पोखर, महथा पोखर, जिला स्कूल पोखर, मिर्जा खां तालाब, केएम टैंक, जेल पोखर एवं बागमती नदी के विभिन्न घाटों का निगम के द्वारा फाइनल टच दे देने के बाद लोग घाटों को सजाने के लिए तरह-तरह की लाइट लगा रहे हैं. केला का थम लगाया जा रहा है. नया रंग रूप देने की कोशिश की जा रही है. छठ को लेकर लोगों में काफी उत्साह है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन