दरभंगा में मौत को दावत देते बाइक सवार, जाम से बचने को पटरी पर दौड़ी गाड़ी

Updated:
विज्ञापन

रेलवे पटरी से बाइक पार करते लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Darbhanga news: दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के कमतौल स्टेशन के पास रेलवे पटरी से बाइक पार कराने का खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है. जाम से बचने के लिए लोग जान जोखिम में डालकर पटरियों का शॉर्टकट अपना रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. पढ़ें पूरी खबर …

विज्ञापन

Darbhanga news: दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के कमतौल स्टेशन के पूर्व स्थित 19 बी रेलवे गुमटी से सामने आए वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है. वायरल वीडियो में बाइक सवार रेलवे ट्रैक और किनारे बिछे पत्थरों के बीच से बाइक निकालते दिख रहे हैं.

विज्ञापन

जाम से बचने का खतरनाक तरीका

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस रेलवे क्रॉसिंग पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है. वाहनों की लंबी कतार लगते ही कई चालक इंतजार करने के बजाय शॉर्टकट अपनाने लगते हैं. वीडियो में एक बाइक सवार पहले पटरी पर बाइक चढ़ाता है, फिर दूसरे लोग भी उसी रास्ते से निकलने लगते हैं. कई लोग एक-दूसरे की मदद करते हुए बाइक पार कराते नजर आते हैं.

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

रेलवे लाइन के किनारे बिछे नुकीले पत्थरों और पटरियों पर बाइक चलाना बेहद खतरनाक है. थोड़ी सी चूक से बाइक फिसल सकती है या पटरी में फंस सकती है. अगर उसी समय ट्रेन आ जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है, जाम लगने पर अक्सर ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं.

कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों और जागरूक लोगों ने रेलवे प्रशासन व स्थानीय पुलिस से मांग की है कि क्रॉसिंग पर जाम की स्थायी व्यवस्था की जाए. साथ ही नियम तोड़कर पटरी पार करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके.

दरभंगा से शिवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन