विचाराधीन कैदी के पास से मिला मोबाइल

Published at :03 Nov 2016 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
विचाराधीन कैदी के पास से मिला मोबाइल

दरभंगा : डीएम एवं एसएसपी बुधवार की दोपहर अचानक जेल मॆ निरीक्षण करने पहुंच गये. इस दौरान जेल में बंद कैदी नीकेश दूबे के पास से मोबाइल मिला. इसे लेकर डीएम चंद्रशेखर सिंह एवं एसएसपी सत्यवीर सिंह ने ना राजगी जतायी. मौके पर मौजूद जेल अधीक्षक से कई सवाल किये गये. सभी जेल कर्मी डरे […]

विज्ञापन

दरभंगा : डीएम एवं एसएसपी बुधवार की दोपहर अचानक जेल मॆ निरीक्षण करने पहुंच गये. इस दौरान जेल में बंद कैदी नीकेश दूबे के पास से मोबाइल मिला. इसे लेकर डीएम चंद्रशेखर सिंह एवं एसएसपी सत्यवीर सिंह ने ना राजगी जतायी. मौके पर मौजूद जेल अधीक्षक से कई सवाल किये गये. सभी जेल कर्मी डरे और सहमे थे.

हाल के दिनों में जेल में कई बार छापेमारी हुई. इस दौरान पुलिस ने कुछ ना कुछ बरामद किया. बताया जाता है कि जेल में बंद चर्चित अपराधकर्मी संतोष झा गिरोह का ही निकेश दूबे है. सवाल उठता है कि जेल में बंद कैदियों के पास आखिरकार मोबाइल मुहैया कौन कराता है. इस संबंध में लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने कहा कि दो बजे के करीब जेल का निरीक्षण डीएम व एसएसपी द्वारा किया गया. इस दौरान नीकेश दूबे के पास से मोबाइल बरामद किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन