डेंगू की जांच एक पखवारे से ठप डीएमसीएच समाप्त हो चुका है जांच किट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Nov 2016 5:19 AM (IST)
विज्ञापन

आपूर्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग को भेजा पत्र स्थानीय स्तर पर क्रय करने का आदेश जारी दरभंगा : जिले के स्वास्थ्य महकमा डेंगू रोग के इलाज के प्रति सजग नहीं है. मलेरिया कार्यालय और नगर निगम का फॉगिंग मशीन खराब हो चुका है. उधर करीब एक पखवाड़ा से एलाइजा जांच का किट डीएमसीएच में नहीं […]
विज्ञापन
आपूर्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग को भेजा पत्र
स्थानीय स्तर पर क्रय करने का आदेश जारी
दरभंगा : जिले के स्वास्थ्य महकमा डेंगू रोग के इलाज के प्रति सजग नहीं है. मलेरिया कार्यालय और नगर निगम का फॉगिंग मशीन खराब हो चुका है. उधर करीब एक पखवाड़ा से एलाइजा जांच का किट डीएमसीएच में नहीं है. डीएमसीएच के अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग का डेंगू किट की मांग का पत्र भेजा है.
निजी जांच घर के भरोसे: डेंगू रोग की जांच निजी पैथोलोजी घर में हो रहा है. मरीजों की जेब ढीली हो रही है. इस जांच में भी कई पेंच है. निजी जांच घर मात्र एनएस वन की जांच रिपोर्ट दे रहा है. जबकि डेंगू की पुष्टि के लिए एमएसजी की जांच रिपोर्ट जरूरी है. अब डॉक्टर बिना पुष्टि के ऐसे मरीजों का कैसे उपाय करें.
पुष्टि के लिए एक मात्र जांच घर
सरकार ने डेंगू रोग की पुष्टि के लिए डीएमसीएच जांच घर को चिह्नित किया है. कारण इस जांच घर में डेंगू जांच किट पूणे (महाराष्ट्र) के लेबोरेटरी से आपूर्ति होती है. इस किट को ही मानक माना गया है. इस किट की आपूर्ति हवाई जहाज से पटना भेजी जाती है. तब पटना से एक वाहन से डीएमसीएच में आपूर्ति होती है.
लौट रहे मरीज
कोटा से आये संदिग्ध मरीज डेंगू वार्ड में भरती हैं. निजी जांच घर की रिपोर्ट में मरीज में 35 हजार से कम प्लेटलेट्स बताया गया है. मरीज को स्लाइन चढ़ाया जा रहा है. उस स्थिति में मरीज के खून का नमूना बेड पर लिया गया. परिजन खून के नमूने लेकर माइक्रोबॉयोलॉजी लेबोरेटरी पहुंचे. परिजन को टका सा जवाब मिला कि यहां एक पखवाड़ा से किट नहीं है. अंत में परिजन को निजी जांच घर और डोएन का सहारा लेना पड़ा.
स्थानीय स्तर पर किट क्रय करने का आदेश दिया जा चुका है. पुणे से किट की आपूर्ति होने में कुछ समय लग सकता है.
डाॅ आरके सिन्हा, प्राचार्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










