छठ घाटों की सफाई में लाएं तेजी

Published at :02 Nov 2016 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
छठ घाटों की सफाई में लाएं तेजी

दरभंगा : नगर विधायक संजय सरावगी ने मंगलवार को शहर के प्रमुख छठ घाटों का मुआयना किया. इस दौरान घाटों की बदहाल अवस्था देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की. निगम प्रशासन को शेष बचे दिनों के भीतर युद्ध स्तर पर साफ-सफाई का निर्देश दिया. जानकारी के मुताबिक श्री सरावगी ने हराही, दिग्घी, गंगासागर, जिला स्कूल पोखर, […]

विज्ञापन

दरभंगा : नगर विधायक संजय सरावगी ने मंगलवार को शहर के प्रमुख छठ घाटों का मुआयना किया. इस दौरान घाटों की बदहाल अवस्था देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की. निगम प्रशासन को शेष बचे दिनों के भीतर युद्ध स्तर पर साफ-सफाई का निर्देश दिया. जानकारी के मुताबिक श्री सरावगी ने हराही, दिग्घी,

गंगासागर, जिला स्कूल पोखर, नीम पोखर, भटवा पोखर, भीगो व बागमती नदी घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि गंगासागर सहित कई अन्य घाटों की स्थिति विकट है. साफ-सफाई जिस स्तर की होनी चाहिए, नहीं है. निगम प्रशासन का पैसा तो खर्च हो जाता है लेकिन परिणाम अपेक्षित नहीं आता. इसपर ध्यान देने की आवश्यकता है.

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी सड़क किनारे के घाटों को देखकर अपने दायित्व की इतिश्री कर लेते हैं. यह ठीक नहीं है. शहरवासियों को सूर्य उपासना के साथ ही स्वच्छता के इस प्रतीक महापर्व पर बेहतर सफाई मिले, जरूरी है. मौके पर उनके साथ मेयर गौड़ी पासवान, निगम के सहायक अभियंता सऊद आलम मौजूद थे.
दिग्घी तालाब का मुआयना करते विधायक संजय सरावगी, मेयर गौड़ी पासवान व अन्य.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन