गड्ढे में गिरी बोलेरो, दरभंगा के दंपती की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Oct 2016 5:04 AM (IST)
विज्ञापन

दोनों बेटे घायल, गोपालगंज सदर अस्पताल में भरती दरभंगा/गोपालगंज : एनएच-28 पर बोलेरो पलटने से गोरखपुर से दरभंगा लौट रहे दंपती की मौत हो गयी. हादसे में बोलेरो पर सवार दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी को गोपालगंज सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. हादसा शनिवार सुबह मांझागढ़ थाना क्षेत्र के […]
विज्ञापन
दोनों बेटे घायल, गोपालगंज सदर अस्पताल में भरती
दरभंगा/गोपालगंज : एनएच-28 पर बोलेरो पलटने से गोरखपुर से दरभंगा लौट रहे दंपती की मौत हो गयी. हादसे में बोलेरो पर सवार दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी को गोपालगंज सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. हादसा शनिवार सुबह मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पथरा गांव के पास हुआ. मृतक घनश्याम सिंह व इनकी पत्नी संगीता देवी दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पटोर ओपी के जीवनपट्टी नवगछिया गांव के निवासी थे. वहीं, बोलेरो पर सवार इनके पुत्र मोनू सिंह व सोनू सिंह घायल हैं. उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. उनकी हालत खतरे से बाहर है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मांझागढ़ थाना के पथरा गांव के पास पहुंचते ही एनएच-28 पर बने अर्धनिर्मित पुलिया के पास बोलेरो पलट गयी. पुल के नीचे गिरे वाहन में पति-पत्नी व दोनों बेटे दब गये. आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. हादसे की खबर मिलने पर मांझागढ़, बरौली व सिधवलिया समेत चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक दंपती की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. गंभीर हालत में दोनों भाइयों
गड्ढे में गिरी बोलेरो
को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. पुलिस के मुताबिक, बोलेरो धनश्याम यादव खुद चला रहे थे. वाहन पर पति-पत्नी के अलावा दोनों बेटे समेत चार लोग सवार थे. सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन शव लाने गोपालगंज जा चुके हैं.
गांव में नहीं जला चूल्हा
घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया. किसी के घर में चूल्हा नहीं जला. गांव वाले अवाक हैं. कोई कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है. बताया जाता है कि घनश्याम गोरखपुर में प्राइवेट नौकरी करते थे. घायल दोनों पुत्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया. पुलिस के अनुसार दोनों खतरे से बाहर हैं. दोनों पुत्र से पुलिस फर्द बयान ले चुकी है.
गोपालगंज के मांझागढ़ में एनएच-28 पर हुआ हादसा
गोरखपुर से दरभंगा लौट रहे थे सभी
चार थानों की पुलिस पहुंची मौके पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










