आरती व वंदन के लिए आने लगे श्रद्धालु

दरभंगा : दुर्गा पूजा पंडालों में मां की आरती व वंदन के लिए श्रद्धालुओं के आने का क्रम बढ़ने लगा है. शाम के समय विशेष कर महिलाएं तथा बच्चे पंडालों में काफी संख्या में जुटने लगे हैं. मां की आरती के समय पंडालों में भारी भीड़ हो रही है. दुर्गा की आराधना में लीन भक्त […]
दरभंगा : दुर्गा पूजा पंडालों में मां की आरती व वंदन के लिए श्रद्धालुओं के आने का क्रम बढ़ने लगा है. शाम के समय विशेष कर महिलाएं तथा बच्चे पंडालों में काफी संख्या में जुटने लगे हैं. मां की आरती के समय पंडालों में भारी भीड़ हो रही है. दुर्गा की आराधना में लीन भक्त भगवती के पट खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पूजा स्थलों के आसपास मेला सजने लगा है. यहां बच्चों की भीड़ भी अब नजर आने लगी है. महिला भक्त खोंइछा भरने के प्रबंध में जुट गयी हैं. मैया का पट खुलने में अब मात्र एक दिन का समय बचा है. मूर्तियों को कारीगर अब अंतिम टच देने में जुटे हैं. पंडालों की सजावट लगभग पूरी कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










