धोई घाट पर बीडीओ की गाड़ी से युवक जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Oct 2016 4:07 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : सदर थाना क्षेत्र के धोई घाट के निकट सोमवार की सुबह बीडीओ की गाड़ी से ठोकर से एक युवक जख्मी हो गया. घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बीडीओ के गाड़ी को घेर लिया. बीडीओ काफी घबरा गये. युवक को हल्की चोट लगने के बाद भी बीडीओ को 35 सौ रुपया जुर्माना देकर […]
विज्ञापन
दरभंगा : सदर थाना क्षेत्र के धोई घाट के निकट सोमवार की सुबह बीडीओ की गाड़ी से ठोकर से एक युवक जख्मी हो गया. घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बीडीओ के गाड़ी को घेर लिया. बीडीओ काफी घबरा गये. युवक को हल्की चोट लगने के बाद भी बीडीओ को 35 सौ रुपया जुर्माना देकर निकलना पड़ा.
वाहन चेकिंग में हजारों की वसूली
दरभंगा: वाहन चेकिंग के दौरान लहेरियासराय थाना की पुलिस ने बिना हेलमेट चालकों से जुर्माने के तोड़ पर हजारों रुपये की वसूली की. सोमवार की दोपहर थाने की पुलिस ने लोहिया चौक के बगल में वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसमें दो दर्जन से ज्यादा दो पहिया वाहन पकड़े गये.
पूजा पर भुगतान को लगायी न्याय मित्रों ने गुहार: दरभंगा: दुर्गा पूजा के अवसर पर भी जिला के न्याय मित्रों के घर फांका-कशी ही रहेगी. गत 18 माह से विभिन्न पंचायतों में नियुक्त न्याय मित्रों को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. आशा थी कि शायद दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला प्रशासन उनकी सुधी ले, परंतु इसके आसार नहीं देख सोमवार को जिला न्याय मित्र संघ के महासचिव, कोषाध्यक्ष ने अन्य सदस्यों के साथ जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर पर्व के मौके पर मानदेय भुगतान की गुहार लगायी है.
जमानत पर हुए रिहा: दरभंगा: गत 20 सितंबर से बहेड़ी थाना कांड संख्या 156/14 में काराधीन कुसियाम निवासी भुवनेश्वर यादव और पप्पू यादव को जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा दिये गये जमानत आदेश के बाद सोमवार को मंडल कारा दरभंगा से मुक्त कर दिया गया. बतातें चले कि जानलेवा हमला के आरोपित को जिला जज की अदालत से एक अक्तूबर को ही जमानत मिल गयी थी, परंतु दो अक्तूबर को रविवार होने के कारण सोमवार को न्यायालय से मुक्ति आदेश भेजा गया.
सदर >> पंचायतवासियों ने ली स्वच्छता की शपथ
छोटाईपट्टी पंचायत वासियों ने प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान के तहत अपने गांव व टोले को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया है. राष्ट्रपति महात्मा गांधी के जन्मदिन पर रविवार से इसकी शुरुआत कर दी गयी है. रविवार को छोटाईपट्टी पंचायत भवन पर स्थानीय मुखिया अमरजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा के दौरान उपस्थित लोगों ने गांवों को साफ रखने की शपथ ली. सभा के दौरान पिछले दिनों उरी में देश के 18 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










