कमला नदी में नाव डूबी चार महिलाओं की मौत

बिरौल (दरभंगा) : प्रखंड के कोयलाजान घाट पर कमला नदी में रविवार को नाव पलटने से चार लोगों की डूबने से मौत हो गयी. वहीं, चार अन्य लोग घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए बिरौल पीएचसी में भरती कराया गया है. सभी मां भगवती का दर्शन कर गांव लौट रहे थे. इसी दौरान हादसा […]
बिरौल (दरभंगा) : प्रखंड के कोयलाजान घाट पर कमला नदी में रविवार को नाव पलटने से चार लोगों की डूबने से मौत हो गयी. वहीं, चार अन्य लोग घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए बिरौल पीएचसी में भरती कराया गया है. सभी मां भगवती का दर्शन कर गांव लौट रहे थे. इसी दौरान हादसा हो गया. नदी में डूबने से जिनकी मौत हुई है,
उनमें सुखदेव पासवान की 14 वर्षीय पुत्री दुखनी कुमारी, उमा पासवान की नौ वर्षीया पुत्री कामिनी कुमारी, दशरथ पंडित की 20 वर्षीया पुत्री ज्योति देवी व विशेश्वर पासवान की 18 वर्षीया पुत्री गमगम देवी शामिल हैं. सूचना मिलने पर बिरौल एसडीओ मो शफीक व डीएसपी सुरेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. एसडीओ ने नाव पलटने से जख्मी शिशन देवी (28), गमगम कुमारी (8), लालती देवी (20) व रामजपनी देवी (70) को इलाज के लिए बिरौल पीएचसी भेजवाया. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










