12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों को मिलेगा शिक्षा ऋण

Published at :02 Oct 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों को मिलेगा शिक्षा ऋण

बेहतर भविष्य. बिहार स्टूडेंट क्रेडिट योजना आज से शुरू उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए मिलेगा चार लाख रुपये इस वर्ष पांच लाख लाभुकों का लक्ष्य दरभंगा : आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा से वंचित 12वीं उत्तीर्ण छात्रों को अब बिहार स्टूडेंट क्रेडिट योजना के तहत शिक्षा ऋण मिल सकेगा. यह योजना 2 अक्टूबर से […]

विज्ञापन

बेहतर भविष्य. बिहार स्टूडेंट क्रेडिट योजना आज से शुरू

उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए मिलेगा चार लाख रुपये
इस वर्ष पांच लाख लाभुकों का लक्ष्य
दरभंगा : आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा से वंचित 12वीं उत्तीर्ण छात्रों को अब बिहार स्टूडेंट क्रेडिट योजना के तहत शिक्षा ऋण मिल सकेगा. यह योजना 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. इस योजना का लाभ बिहार बोर्ड, सीबीएसइ, संस्कृत बोर्ड एवं मदरसा बोर्ड के छात्र उठा सकते हैं. प्रत्येक छात्र को चार लाख रूपये तक का शिक्षा ऋण मिल सकता है. ऋण के सहारे वे सामान्य पाठ‍्यक्रम के अलावा इंजीनियरिंग, मेडिकल, प्रबंधन, विधि आदि की अहर्त्ता हासिल करसकते हैं.
संस्थानों की बिहार, अन्य राज्य अथवा केंद्र के नियामक से मान्यता प्राप्त होना चाहिए. इसके लिए आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. यह योजना वित्तीय वर्ष 2020-21 तक चलेगी. प्रथम वर्ष इसके तहत पांच लाख छात्र लाभ उठा सकते हैं, जबकि 2015 से 2020 तक 35 लाख छात्रों को ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है. इस योजना को अधिसूचित बैंकों से जोड़ा गया है तथा इसमें स्टूडेंट के डिफाल्टर होने पर सरकार राशि की भरपायी करेगी. इसके लिए आवेदक को पोर्टल अथवा मोबाइल एप्स के जरिये ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
मिथिला विवि ने मणिपुर विवि को हराया: दरभंगा. लनामिवि की टीम नॉर्थ इस्टर्न दिल विश्वविद्यालय मणिपुर को 3-1गोल से हराकर पूर्वी क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे चक्र में पहुंच गयी है. दो गोल राष्ट्रीय खिलाड़ी दीक्षता ने सेंटर फॉरवार्ड की जगह से खेलेते हुए की. जबकि एक गोल राइट आउट से खेलते हुए शोभा कुमारी ने की. बता दें कि लनामिवि की टीम डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने गयी है. टीम की जीत पर वीसी प्रो साकेत कुशवाहा, खेल पदाधिकारी डॉ अजयनाथ झा व स्पोर्टस बोर्ड ने टीम को बधाई दी है.
गांधी जयंती पर कार्यक्रम आज:दरभंगा. लनामिवि परिसर में महात्मा गांधी के 147वीं जयंती पर कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा. दूरस्थ शिक्षा निदेशक डॉ एएनकार गुप्ता ने कहा कि दो अक्टूबर को विवि परिसर स्थित महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण 7.30 बजे तथा सामूहिक भजन 10 बजे महात्मा गांधी सदन में होगा. महात्मा गांधी के दर्शन की प्राथमिकता एवं प्रासंगिकता:21वीं सदी के परिप्रेक्ष्य में स्वच्छता, शिक्षा एवं कुटीर उद्योग विषयक संगोष्ठी 10.30 बजे से आयोजित होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन