एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Oct 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

बीएन मंडल विवि के कुलपति का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता. बीएन मंडल विवि के वीसी का पुतला फूंका दरभंगा : एनएसयूआइ के कार्यकर्त्ताओं ने शनिवार को बीएनमंडल विवि के वीसी का पुतला दहन लहेरियासराय टावर चौक पर किया. उपाध्यक्ष डा. ज्ञानेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में पुतला दहन के मौके पर आयोजित सभा को […]
विज्ञापन
बीएन मंडल विवि के कुलपति का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता.
बीएन मंडल विवि के वीसी का पुतला फूंका
दरभंगा : एनएसयूआइ के कार्यकर्त्ताओं ने शनिवार को बीएनमंडल विवि के वीसी का पुतला दहन लहेरियासराय टावर चौक पर किया. उपाध्यक्ष डा. ज्ञानेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में पुतला दहन के मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए महासचिव मो. अफरीन ने कहा कि बीएनएमयू प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है. इसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा. विवि प्रशासन अगर छात्रों की मांग का त्वरित समाधान नहीं करता है तो आंदोलन और तेज किया जायेगा. युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रतिकांत झा ने सहयोग का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में अतहर महमूद, दीपक, कमर आलम, बादल अली, प्रवीण झा, मो. आफताब आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










