उधर, दरभंगा में दीवार से दब वृद्ध महिला की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Sep 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

सिंहवाड़ा : दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड के माधोपुर बस्तवाड़ा पंचायत में दीवार गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. महिला की पहचान डीहटोला निवासी मैथुर साह की पत्नी शकुंतरी देवी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह शौच के लिए दीवार के बगल से होकर जा रही थी. इसी […]
विज्ञापन
सिंहवाड़ा : दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड के माधोपुर बस्तवाड़ा पंचायत में दीवार गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. महिला की पहचान डीहटोला निवासी मैथुर साह की पत्नी शकुंतरी देवी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह शौच के लिए दीवार के बगल से होकर जा रही थी. इसी दौरान दीवार उसके शरीर पर गिर गयी. इससे उसकी मौत हो गयी. मुखिया शबाना अमजद ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये मृतक के परिजनों को दिया.
मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख का मुआवजा
सोते समय आयी मौत
गैरेज पर गिरी थी कबाड़ दुकान की जर्जर दीवार
गैरेज में सो रहे तीन लोग आये चपेट में
कबाड़ व्यवसायी वैद्यनाथ साह पर प्राथमिकी दर्ज
तीन िजंदगियों पर िगरी मौत की दीवार- पे
डेंटर मो. फिरोज, पिकअप मालिक मो. शमशेर व मो सद्दाम की गयी जान
पांच साल से जर्जर थी दीवार
वैद्यनाथ साह ने अपनी जमीन की सुरक्षा के लिए दीवार खड़ी की थी. उसने 16 साल पहले जमीन खरीदी थी. इसके बाद जमीन पर शीशी-बोतल के कबाड़ का गोदाम बना दिया. दीवार में सटाकर खाली शीशी-बोतल का ढेर लगा दिया. इससे दीवार पर दबाव बढ़ गया था. पांच वर्षों से दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी थी और गैरेज की ओर झुक गयी थी. बारिश होने के कारण यह धराशायी हो गयी.
24 घंटे में सीजन की सबसे अधिक बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान िजले में इस सीजन में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गयी है. इस दौरान करीब 77 मिलीमीटर बारिश हुई है. लगातार बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तेज बारिश होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










