दरभंगा-बेनीपुर पथ पर िबना रोड परमिट की दो बसें जब्त

दरभंगा : मंडल में बगैर रोड परमिट के अवैध बस संचालन को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है. सोनकी रोड में सोमवार को बस के अवैध रूप से परिचालन की सूचना पर दो बसों को दरभंगा-बेनीपुर पथ पर जब्त कर लिया गया. दोनों बसों को सोनकी पुलिस के हवाले कर दिया गया. यह सूचना […]
दरभंगा : मंडल में बगैर रोड परमिट के अवैध बस संचालन को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है. सोनकी रोड में सोमवार को बस के अवैध रूप से परिचालन की सूचना पर दो बसों को दरभंगा-बेनीपुर पथ पर जब्त कर लिया गया. दोनों बसों को सोनकी पुलिस के हवाले कर दिया गया. यह सूचना देते हुए प्रमंडल के परिवहन सहायक निदेशक केदार नाथ ने बताया कि जिन बसों को काली सूची में डाला गया है, उन बसों की खोजबीन की जा रही है.
जब तक बकाया रोड टैक्स सहित अन्य टैक्स बस संचालक जमा नहीं कर देते यह अभियान. उन्होंने कहा कि टैक्स जमा नहीं करनेवाले बस मालिकों पर निर्धारित समय सीमा के अंदर टैक्स जमा नहीं करने पर प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है. इसके लिए डीटीओ, एसडीओ को अधिकृत किया गया है. 43 बसों का परमिट विभाग ने रद्द किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










