Darbhanga: एसएच-56 बेर चौक पर पुलिस की कार्रवाई, 28 चालकों से जुर्माना वसूला गया

बेर चौक पर वाहन जांच अभियान
कुशेश्वरस्थान एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को एसएच-56 स्थित बेर चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अचानक शुरू हुई चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और...
Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को एसएच-56 स्थित बेर चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अचानक शुरू हुई चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और कई चालक मुख्य सड़क छोड़कर ग्रामीण मार्गों से निकलते दिखे.
272 वाहनों की जांच, 28 से वसूला जुर्माना
अभियान के दौरान पुलिस ने 272 वाहनों की जांच की. इसमें 28 वाहन चालकों से कुल 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. जांच के दौरान वाहन के रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस और सीट बेल्ट के उपयोग की पड़ताल की गई.
हेलमेट जांच पर विशेष फोकस
खासकर बाइक चालकों के हेलमेट पहनने पर पुलिस ने विशेष ध्यान दिया. बिना हेलमेट चलने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की गई. कई वाहन चालकों को मौके पर ही नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई.
नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि वाहन जांच अभियान केवल कागजात की जांच तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अभियान में सअनि मानव शंकर सहित कई पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद रहे.
कुशेश्वरस्थान से सुधीर कुमार चौधरी की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sarfaraz Ahmad
सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










