Darbhanga News: जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी गई, अविश्वास प्रस्ताव पास

Published by : Aniket Kumar Updated At : 30 Apr 2026 2:22 PM

विज्ञापन

दरभंगा प्रभारी डीएम और बॉक्स में जिला परिषद के सदस्य

Darbhanga News: दरभंगा जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है. 26 सदस्यों ने समर्थन में वोट किया. अब नई अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. प्रशासन ने पूरी कार्रवाई की रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजने की तैयारी कर ली है. पढ़ें पूरा अपडेट…

विज्ञापन

Darbhanga News: जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार को पारित हो गया. इसके साथ ही उनकी कुर्सी चली गई. समाहरणालय में आयोजित बैठक में कुल 47 सदस्यों में से 26 सदस्य उपस्थित हुए, जो प्रस्ताव लाने के लिए आवश्यक संख्या से अधिक थे. सभी उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया.

रेणु देवी खेमा की अगुवाई में हुई कार्रवाई

बैठक में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रेणु देवी, नंदकिशोर झा बेचन, सागर नवदिया, अमित ठाकुर और अवधेश कुमार यादव के नेतृत्व में सदस्य पहुंचे. सभी ने अध्यक्ष के खिलाफ अपनी नाराजगी जताते हुए प्रस्ताव का समर्थन किया. बैठक की अध्यक्षता जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सह प्रभारी डीएम सलीम अख्तर ने की.

समाहरणालय में इकट्ठा हुए जिला परिषद सदस्य

चुनाव आयोग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

प्रभारी डीएम ने बताया कि नियमानुसार पूरी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग और पंचायती राज विभाग पटना को भेजी जाएगी. वहां से निर्देश मिलने के बाद नए जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी.

आगे की कार्रवाई जारी

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी प्रक्रिया विधि-सम्मत तरीके से पूरी की गई है. अब नए नेतृत्व के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है.

दरभंगा से सतीश कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: Darbhanga: आंधी में पेड़ गिरने से महिला की मौत, पोस्टमार्टम से इनकार

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन