Darbhanga: कुशेश्वरस्थान में तेज रफ्तार ट्रक घर में घुसा, चालक बाल-बाल बचे

Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

मकान की दीवार तोड़कर घुसी ट्रक

दरभंगा में एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक घर में घुस गई. दीवार तोड़ते हुए अंदर पहुंची ट्रक, बड़ा हादसा टल गया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga News: फुलतौरा एसएच-56 पर गुरुवार अहले सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान में घुस गई. घटना फकदौलिया चौक के पास हुई.

दीवार तोड़कर मकान में घुसी ट्रक

जानकारी के अनुसार, खगड़िया की ओर से आ रही ट्रक (जेएच 12 एस 9947) सुबह करीब सवा चार बजे तीखे मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ने से सड़क से नीचे उतर गई और सीधे अंकित सिंह के पक्के मकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई. गनीमत रही कि हादसे के समय घर के बाहर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया. चालक और उपचालक भी बाल-बाल बच गए.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. मकान मालिक अंकित सिंह ने बताया कि इस खतरनाक मोड़ पर अक्सर हादसे होते रहते हैं और यह उनके घर में तीसरी घटना है. पहले भी ट्रक और बाइक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं.

स्थानीय लोगों ने उठाया सड़क सुरक्षा का मुद्दा

स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक पर यातायात सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. उन्होंने प्रशासन से जल्द सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है.

थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, लेकिन अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

कुशेश्वरस्थान दरभंगा से संतोष पोद्दार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन