Darbhanga: पेट्रोल पंप पर बवाल, ग्राहक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

AI जेनरेटेड इमेज
Darbhanga News: दरभंगा के बिरौल में पेट्रोल पंप पर ग्राहक और कर्मियों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई. घटना का वीडियो वायरल है. घायल युवक को चोटें आई हैं, जबकि पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है. जानिए पूरा अपडेट…
Darbhanga News: दरभंगा के बिरौल इलाके में एक पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. शुक्रवार सुबह सुपौल बाजार के डुमरी रोड स्थित पुराने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई.
कई लोग एक युवक को घेरकर मारते दिखे
बिरौल संवाददाता ने बताया कि पंप संचालक और कर्मियों ने मिलकर एक ग्राहक की जमकर पिटाई कर दी है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कई लोग मिलकर एक युवक को घेरकर मार रहे हैं.
ग्राहक और संचालक के बीच बहस
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह के समय पंप पर काफी भीड़ थी. इसी दौरान ग्राहक और संचालक के बीच बहस शुरू हुई, जो बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई. मारपीट के दौरान पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जबकि कई लोग तमाशबीन बने रहे. बाद में कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.
पीड़ित ने अबतक नहीं की है शिकायत
घटना में घायल युवक को चोटें आई हैं. हालांकि अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पंप पर ग्राहकों के साथ विवाद और तेल कम देने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं. फिलहाल पुलिस ने कहा है कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं पंप संचालक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका पक्ष सामने नहीं आ सका है.
दरभंगा के बिरौल से शंकर सहनी की रिपोर्ट
यह भी पढे़ं: Darbhanga news: दरभंगा में हीट वेव को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने पीएचसी का किया निरीक्षण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










