निगम की बैठक में छात्रों का हंगामा, फेंका कचरा

Published at :10 Jul 2016 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
निगम की बैठक में छात्रों का हंगामा, फेंका कचरा

दरभंगा : नगर निगम कार्यालय में चल रही निगम बोर्ड की बैठक में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गयी, जब टोकरी में कचरा व हाथ में झाड़ू लिये मिथिला स्टूडेंट्स यूनियन के करीब एक दर्जन छात्र सभागार में दाखिल हो गये. सभी कार्यकर्ता नगर निगम व निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बीच […]

विज्ञापन

दरभंगा : नगर निगम कार्यालय में चल रही निगम बोर्ड की बैठक में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गयी, जब टोकरी में कचरा व हाथ में झाड़ू लिये मिथिला स्टूडेंट्स यूनियन के करीब एक दर्जन छात्र सभागार में दाखिल हो गये. सभी कार्यकर्ता नगर निगम व निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बीच सभा कक्ष में पहुंच गये. सभागार में ही कचरा फेंक दिया.

उनकी हरकत देख मेयर के निर्देश पर नगर आयुक्त ने तुरंत नगर थाना को सूचना दी. इसी बीच नगर निगम के कुछ कर्मियों ने छात्र नेताओं को पकड़ कर बाहर करने की कोशिश की. इस पर वे लोग एक-दूसरे से उलझ गये. इस दौरान स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ता व निगम कर्मियों के बीच हाथापाई भी हुई.

निगम कर्मियों ने
देखें पेज तीन भी
बैठक में हंगामा करते छात्र.
हंगामे के कारण बैठक स्थगित
आधा घंटा तक निगम परिसर
में मची रही अफरातफरी
छात्रों व कर्मियों में हाथापाई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन