खान चौक से जलनिकासी निगम के लिए बना चुनौती

Published at :07 Jul 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
खान चौक से जलनिकासी निगम के लिए बना चुनौती

दरभंगा : खान चौक के निकट के मुहल्लों को जल जमाव से मुक्त करना निगम प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है. 24 घंटे से वर्षा नहीं होने के बावजूद खान चौक से पश्चिम की सड़क पर एक से डेढ़ फीट पानी जमा है. खान चौक के निकट से होते हुए कब्रिस्तान के बगल से […]

विज्ञापन

दरभंगा : खान चौक के निकट के मुहल्लों को जल जमाव से मुक्त करना निगम प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है. 24 घंटे से वर्षा नहीं होने के बावजूद खान चौक से पश्चिम की सड़क पर एक से डेढ़ फीट पानी जमा है. खान चौक के निकट से होते हुए कब्रिस्तान के बगल से टीबीडीसी वार्ड के निकट पानी गिरता है. खान चौक के निकट के नाले को जमीन माफियाओं ने अतिक्रमित कर रखा है. इसके कारण जलनिकासी बहुत अल्प मात्रा में हो रहा है.

जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है. नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को नगर अभियंता रतन किशोर एवं जोन प्रभारी के साथ जलजमाव स्थल का मुआयना किया. जेसीबी मशीन से नाले में जमा शील्ड को निकाला गया. इसके बाद भी नाला संकुचित होने के कारण जलनिकासी तेजी से नहीं हो रहा है. जल जमाव के कारण वार्ड संख्या 29 से लेकर रहमखां मुहल्ला तक करीब चार वार्डों के एक दर्जन मुहल्ले प्रभावित हैं.
स्थानीय पार्षद अब्दुस्सलाम खां उर्फ मुन्ना ने बताया कि नाला से निकले पानी को पार कर कैसे लोग नमाज अता करने जायेंगे. सबसे अधिक परेशानी महिलाओं एवं बच्चों को है. पिछले दो दिनों से जल जमाव के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं. इस बाबत पूछे जाने पर नगर आयुक्त ने बताया कि जलनिकासी के प्रयास जारी हैं. शीघ्र ही वार्डों को जल जमाव से मुक्त करा दिया जायेगा.
जलनिकासी का पुख्ता इंतजाम नहीं होने से चार वार्डों में फैला पानी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन