पूर्व विधायक व कांग्रेसी नेता महेंद्र नारायण का निधन

Published at :04 Jul 2016 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व विधायक व कांग्रेसी नेता महेंद्र नारायण का निधन

दरभंगा : पूर्व विधायक सह वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता महेंद्र नारायण झा नहीं रहे. रविवार की दोपहर दरभंगा में उनका निधन हो गया. वे 85 वर्ष के थे. मधुबनी जिला के लदनियां थाना क्षेत्र के महथा गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व. राजलाल झा के सबसे छोटे बेटे महेंद्र नारायण झा कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता रहे. खजौली […]

विज्ञापन

दरभंगा : पूर्व विधायक सह वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता महेंद्र नारायण झा नहीं रहे. रविवार की दोपहर दरभंगा में उनका निधन हो गया. वे 85 वर्ष के थे. मधुबनी जिला के लदनियां थाना क्षेत्र के महथा गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व. राजलाल झा के सबसे छोटे बेटे महेंद्र नारायण झा कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता रहे.

खजौली विधानसभा से 1972 में कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधानसभा गये. फिर 1980 से 85 तक बाबूबरही विधानसभा से विधायक रहे. बाबूबरही को मधुबनी जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले पिपरा घाट पुल के निर्माण में इनके योगदान को लेकर आज भी चर्चाएं होती हैं. 1971 में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जयनगर संसदीय क्षेत्र से चुनाव भी लड़े.संगठन को मजबूत करने में लगातार

पूर्व विधायक व
लगे रहे. सक्रिय राजनीति से अलग होने के बाद दरभंगा दे दिग्घी पश्चिम में रह रहे थे. तबियत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन