यूपी चुनाव में महागंठबंधन के खिलाफ लड़ेंगे : मांझी

दरभंगा : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आज दरभंगा पहुंचे. वहां उन्होंने तेजाब से पीड़ित एक दलित छात्रा से अस्पताल में मुलाकात की. मांझी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आजम खान के बयान पर पीएम मोदी का मैंने पक्ष लिया था और उनका बचाव किया था. मांझी ने कहा कि दरभंगा की इस […]
दरभंगा : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आज दरभंगा पहुंचे. वहां उन्होंने तेजाब से पीड़ित एक दलित छात्रा से अस्पताल में मुलाकात की. मांझी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आजम खान के बयान पर पीएम मोदी का मैंने पक्ष लिया था और उनका बचाव किया था. मांझी ने कहा कि दरभंगा की इस दलित बच्ची को दर्दनाक तरीके से पिटाई की गई है और इसे प्रताड़ित किया गया है. इसकी हालत काफी नाजुक है.
मांझी ने यूपी चुनाव पर बोलते हुए कहा कि हम वहां के विधानसभा चुनाव में किसी दल के साथ जाएंगे लेकिन महागंठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि शनि सिंगनापुर मंदिर में सभी जाति के साथ महिलाओं को भी प्रवेश करने की इजाजत मिलनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




