दरभंगा मेडिकल कॉलेज में घटेगी सीटों की संख्या

Published at :03 Jan 2016 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा मेडिकल कॉलेज में घटेगी सीटों की संख्या

दरभंगा मेडिकल कॉलेज में घटेगी सीटों की संख्या डीएमसीएच में नामांकन पर गिरेगी एमसीआइ की गाज निरीक्षण रिपोर्ट में गिनायी 35 खामियां एमसीआइ ने प्राचार्य को भेजा पत्र दरभंगा. मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआइ) का डीमएसीएच के एमबीबीएस के दस सीटों के नामांकन पर गाज गिर सकती है. एमसीआइ ने चार दिन पूर्व डीएमसीएच प्राचार्य […]

विज्ञापन

दरभंगा मेडिकल कॉलेज में घटेगी सीटों की संख्या डीएमसीएच में नामांकन पर गिरेगी एमसीआइ की गाज निरीक्षण रिपोर्ट में गिनायी 35 खामियां एमसीआइ ने प्राचार्य को भेजा पत्र दरभंगा. मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआइ) का डीमएसीएच के एमबीबीएस के दस सीटों के नामांकन पर गाज गिर सकती है. एमसीआइ ने चार दिन पूर्व डीएमसीएच प्राचार्य को एक माह में कम्पलायंस रिपोर्ट देने को कहा है. कम्पलायंस के आधार पर एमसीआइ केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग को इजाफा की गयी 10 सीटों के नामांकन पर रोक लगाने का पत्र भेजा जायेगा. इस पत्र के जारी होने के बाद डीएमसीएच से पटना के स्वास्थ्य विभाग तक हड़कंप मच गया है. बिहार सरकार के रिपोर्ट पर वर्ष 2012 में 90 से 100 सीटों पर नामांकन करने का आदेश एमसीआइ ने दी थी. इसको लेकर की गयी एमसीआइ की निरीक्षण रिपोर्ट में डीएमसीएच की 35 खामियां उजागर की गयी है. क्या है खामियां एमसीआइ टीम के निरीक्षण रिपोर्ट में डीएमसीएच की 35 खामियां बतायी गयी है. इसमें मनोरोग व चर्मरोग वार्ड का अभाव, 22 प्रतिशत शिक्षकों की कमी, कम्युनिटी मेडिकल एजुकेशन के सेमिनार की रिपोर्ट का अभाव, वार्डों में डिमॉस्ट्रेशन की जगह की कमी व केंद्रीय लाइब्रेरी की खामियां शामिल हैं. इसके अलावा मरीजों के दो बेडों के बीच डेढ़ मीटर जगह का अभाव, वार्डों में पसरा गंदगी, कर्मियों की कमी, सेंट्रलाइज्ड काउंटर का अभाव, छात्रावासों में पेयजल, गंदगी, मेस आदि का अभाव शामिल है. सीटों में वृद्धि एमसीआइ ने 2012 में 90 के बजाय 100 सीटों पर नामांकन करने का पत्र भेजा था. दबाव दिया गया था कि कॉलेज में 100 सीटों का पठन-पाठन एमसीआइ के मानक पर हो. ऐसा नहीं होने पर वृद्धि की गयी सीटों का वापस ले लिया जायेगा. एमबीबीएस में 90 के बजाय 100 सीटों पर 2013 से नामांकन शुरू हुई. अभी तक वृद्धि की गयी सीटों पर तीन सत्रों में छात्रों का नामांकन हो चुका है. एमसीआइ टीम का निरीक्षण नामांकन के सीटों में वृद्धि के साथ डीएमसीएच के प्राचार्य को सचेत किया गया था कि वृद्धि की गयी सीटों को लेकर एमसीआइ टीम हरेक साल दो बार छात्रों के पठन-पाठन का निरीक्षण होगा. इसको लेकर टीम ने हरेक साल दो बार निरीक्षण किया. टीम ने गत साल के जनवरी और 23 दिसंबर को भी निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के आधार पर एमसीआइ ने प्राचार्य को सूचना दी है. इसके पूर्व भी टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर एमसीआइ ने प्राचार्य को पत्र भेज चुका है. क्या कहते हैं प्राचार्य प्राचार्य डा. आरके सिन्हा ने बताया कि एमसीआइ की सूचना मेल के माध्यम से दी गयी है. एक माह के भीतर एमसीआइको कम्पलायंस रिपोर्ट भेज दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन