Darbhanga News: बाबा भोले के जलाभिषेक को उमड़ी भीड़, जाम और चिलचिलाती धूप ने श्रद्धालुओं को किया बेहाल

मंदिर में उमरी भीड़
Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान में रविवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. अतिक्रमण और चिलचिलाती धूप के बीच लगे भीषण जाम ने श्रद्धालुओं की परीक्षा ली. लोगों ने प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.पढ़ें पूरी खबर…
Darbhanga News: बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर में रविवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही मंदिर प्रांगण हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा. हालांकि, पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी और शहर में लगे भीषण जाम के कारण भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. चिलचिलाती धूप और वाहनों की लंबी कतारों के कारण कई श्रद्धालु बीच रास्ते में ही फंस गए और उन्हें पैदल चलकर मंदिर पहुंचना पड़ा.
अतिक्रमण और बड़े वाहनों के कारण रेंगती रही गाड़ियाँ
मंदिर के मुख्य द्वार और आसपास के बाजार क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं. स्थिति ऐसी थी कि लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण और अवैध रूप से लगाई गई दुकानों के कारण रास्ता संकीर्ण हो गया है. भीड़ बढ़ने के बावजूद बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक नहीं होने से समस्या और गंभीर हो जाती है. हालांकि, बाद में पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया.
स्थायी समाधान की मांग, प्रशासन का नहीं दिख रहा खौफ
श्रद्धालुओं का आरोप है कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान तो चलाया जाता है, लेकिन इसका असर स्थायी नहीं रहता. दुकानदार फिर से सड़क पर सामान सजा लेते हैं, जिससे हर रविवार और सोमवार को यही स्थिति बनी रहती है. श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि पूजा के विशेष दिनों में ट्रैफिक की नियमित व्यवस्था की जाए और बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए, ताकि दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों को राहत मिल सके.
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी से संतोष पोद्दार की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










