Darbhanga: टेम्पो और स्कूटी की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत

Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे के बाद जांच करती पुलिस

दरभंगा के केवटी में एनएच-527बी पर टेम्पो और स्कूटी की जोरदार टक्कर में दो युवकों की जान चली गई. हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए. पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा-जयनगर मुख्य सड़क मार्ग एनएच-527बी पर रविवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. केवटी थाना क्षेत्र के हाजीपुर चौक के समीप एक अनियंत्रित टेम्पो और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें स्कूटी सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ. टेम्पो और स्कूटी की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए.

सूचना मिलते ही केवटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) केवटी रनवे पहुंचाया. हालांकि डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.

बगघा गांव के रहने वाले थे मृतक

मृतकों की पहचान कमतौल थाना क्षेत्र के बगघा गांव निवासी मो. सलाउद्दीन के 20 वर्षीय पुत्र मो. शमीउल्लाह और मो. एजाज के 21 वर्षीय पुत्र मो. तौसीफ के रूप में हुई है.

दोनों युवकों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टेम्पो और स्कूटी को जब्त कर लिया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

दरभंगा से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन