किशनगंज में सुबह से बादलों का डेरा, उमस से लोग बेहाल, आज झमाझम बारिश के आसार
किशनगंज में सुबह से बादलों का डेरा
Kishanganj Weather: किशनगंज में सुबह से घने बादलों और 99 फीसदी आर्द्रता ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने दिन में अच्छी बारिश की संभावना जताई है.
किशनगंज से गौरव कुमार की रिपोर्ट
Kishanganj Weather: किशनगंज जिले में गुरुवार की शुरुआत घने बादलों और भारी उमस के साथ हुई. सुबह छह बजे तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता 99 प्रतिशत रहने से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग ने दिन के दौरान जिले में झमाझम बारिश की संभावना जताई है.
आसमान पर सुबह से बादलों का कब्जा
ठाकुरगंज, बहादुरगंज और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादलों का डेरा रहा. बीच-बीच में हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन आसमान में लगातार बादलों की आवाजाही बनी रही. मौसम के बदले मिजाज को देखकर लोगों को दिनभर बारिश का इंतजार रहा.
उमस ने बढ़ाई परेशानी, नहीं मिली राहत
सुबह के समय हल्की उत्तर-पूर्वी हवा चलने के बावजूद लोगों को उमस से राहत नहीं मिली. भारी नमी के कारण घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को चिपचिपी गर्मी का एहसास हुआ. सुबह के समय कई लोग खेल मैदानों और सड़कों पर टहलते नजर आए, लेकिन मौसम की उमस ने उन्हें परेशान किया.
दिन में 70 फीसदी तक बारिश की संभावना
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में दिन के दौरान 60 से 70 प्रतिशत तक वर्षा होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिन में कभी भी अच्छी बारिश हो सकती है.
किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार
मौसम में बढ़ी नमी और बादलों की आवाजाही के बीच किसान अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं. किसानों का मानना है कि पर्याप्त बारिश होने से धान की रोपनी और खेती-किसानी के कार्यों में तेजी आएगी.
यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर पर नरकटियागंज में फूटा गुस्सा, कैंडल और तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा
Kishanganj Weather: अगले कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों तक किशनगंज जिले में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. इस दौरान रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. ऐसे में लोगों को मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर पर नरकटियागंज में फूटा गुस्सा, कैंडल और तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










