आज रहें सतर्क, पूर्णिया में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने आंधी और ठनका को लेकर चेताया
पूर्णिया में भारी बारिश का अलर्ट
Purnia Weather: पूर्णिया में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. IMD ने पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है.
पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा.
Purnia Weather: मानसून की बेरुखी के कारण पिछले तीन दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे पूर्णियावासियों के लिए राहत की खबर है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से पूर्णिया और सीमांचल के अन्य जिलों में बारिश का नया दौर शुरू हो गया है. हालांकि यह बारिश गर्मी से राहत देगी, लेकिन इसके साथ तेज हवा, मेघगर्जन और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है. आईएमडी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
रात से शुरू हुई झमाझम बारिश, बदला मौसम का मिजाज
पूर्णिया में बुधवार रात से ही झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया. लगातार हो रही बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया है. पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है, लेकिन मौसम का यह बदला मिजाज कई चुनौतियां भी लेकर आया है.
IMD का अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
भारतीय मौसम विभाग ने पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल क्षेत्र के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ मेघगर्जन और बिजली चमकने की भी संभावना है.
आज सबसे ज्यादा असर दिखा सकता है मानसून
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को मानसून का असर सबसे अधिक देखने को मिल सकता है. पूर्णिया और आसपास के जिलों के कई इलाकों में भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि कुछ स्थानों पर तेज झोंकेदार हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है.
यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर पर नरकटियागंज में फूटा गुस्सा, कैंडल और तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा
यलो अलर्ट जारी, धूल भरी आंधी की भी आशंका
पूर्णिया मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स के अनुसार, भारी बारिश को लेकर पूर्णिया और आसपास के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान धूल भरी आंधी का भी सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है.
Purnia Weather : कोशी और सीमांचल में बढ़ेंगी बारिश की गतिविधियां
पूर्णिया मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की स्थिति अब पूरी तरह अनुकूल हो गई है. इसके कारण आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी. इसका सबसे अधिक असर पूर्णिया, कोशी और सीमांचल के जिलों में देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर पर नरकटियागंज में फूटा गुस्सा, कैंडल और तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










