दरभंगा: DMCH में नर्सिंग छात्र मोबाइल टावर पर चढ़कर किया प्रदर्शन, परीक्षा में धांधली का आरोप लगा कर हाई वोल्टेज ड्रामा

Edited by SUMIT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

DMCH में नर्सिंग छात्र मोबाइल टावर पर चढ़कर किया प्रदर्शन

Darbhanga Nursing Student Mobile Tower Protest: दरभंगा DMCH में बीएससी नर्सिंग के छात्र धनन्जय कुमार ने प्राचार्या पर 12 हजार रुपये घूस मांगने का आरोप लगा मोबाइल टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित उतारा.जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

Darbhanga Nursing Student Mobile Tower Protest: दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) परिसर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बीएससी नर्सिंग के एक छात्र ने मोबाइल टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया. छात्र कॉलेज प्रशासन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए और नारेबाजी करते हुए कई घंटों तक टावर के शीर्ष पर डटा रहा. इस घटना से पूरे अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही बेता थाना की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद छात्र को सुरक्षित नीचे उतारा.

यह भी पढ़ें… स्पाइसजेट की लचर सेवा बनी आफत, दिल्ली की फ्लाइट रद्द, मुंबई विमान 6 घंटे लेट

DMCH में नर्सिंग छात्र मोबाइल टावर पर चढ़कर किया प्रदर्शन

मोतिहारी के छात्र ने प्राचार्या पर लगाए गंभीर आरोप

टावर पर चढ़ने वाले छात्र की पहचान बीएससी नर्सिंग (सत्र 2022-26) के छात्र धनन्जय कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मोतिहारी का रहने वाला है. टावर पर चढ़कर वह जोर-जोर से कॉलेज प्रशासन के खिलाफ चिल्ला रहा था. धनन्जय ने कॉलेज की प्राचार्या भावना भारती पर सीधे तौर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए. छात्र का दावा था कि परीक्षा में पास कराने और अंक देने के नाम पर उससे 12 हजार रुपये की अवैध मांग की गई थी.

करियर बर्बाद करने का आरोप, प्राचार्या के निलंबन की मांग पर अड़ा

छात्र ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन की मनमानी के कारण उसका करियर पूरी तरह बर्बाद किया जा रहा है और उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. वह टावर से ही प्राचार्या भावना भारती के तत्काल निलंबन और परीक्षा में उसके अंक बढ़ाए जाने की मांग पर अड़ा रहा. छात्र की इस हरकत को देखकर नीचे मौजूद कॉलेज स्टाफ और अन्य छात्रों के सांसें अटकी रहीं.

यह भी पढ़ें… 32 घंटे से अंधेरे में डूबा गांव, जला ट्रांसफॉर्मर नहीं बदलने पर भड़के ग्रामीण

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने सूझबूझ से टावर से उतारा

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए बेता थाना पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया. मौके पर पहुंची आपातकालीन टीम और प्रशासनिक अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से छात्र से बातचीत की और उसे समझाने-बुझाने का प्रयास किया. अधिकारियों ने उसे आश्वासन दिया कि उसके आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी. काफी मान-मनौव्वल और कड़ी मशक्कत के बाद छात्र को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली.

जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई

छात्र को नीचे उतारने के बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस पूरे घटनाक्रम पर अस्पताल और कॉलेज प्रशासन में हड़कंप है. हालांकि, छात्र द्वारा लगाए गए घूसखोरी और मानसिक प्रताड़ना के आरोपों पर कॉलेज प्रबंधन या प्राचार्या की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

दरभंगा से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन