घर में सो रही 15 वर्षीय छात्रा को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

स्वजन से प्राप्त मृतिका का फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पांत गांव में घर में सो रही 15 वर्षीय छात्रा की सोते समय सांप ने डस लिया. दरभंगा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई. परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Snake Bite Death: सोनकी थाना क्षेत्र के पांत गांव में घर में सो रही 15 वर्षीय छात्रा को सांप ने डंस लिया. इलाज के दौरान शनिवार की देर रात डीएमसीएच में उसकी मौत हो गयी. मृतका की पहचान पांत गांव निवासी भोगी चौपाल की पुत्री कल्पना कुमारी के रूप में हुई है. वह नौवीं कक्षा की छात्रा थी.

विज्ञापन

सोते समय हाथ में सांप ने डंसा

परिजनों के अनुसार, गुरुवार की रात कल्पना घर में सो रही थी. इसी दौरान सांप ने उसके हाथ में डंस लिया. सांप के डंसने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजन शुक्रवार को उसे इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया.

इलाज के दौरान शनिवार की देर रात करीब 1.30 बजे छात्रा की मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी.

परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

कल्पना की मौत के बाद परिजनों ने डीएमसीएच में इलाज के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि समय पर समुचित इलाज नहीं मिलने के कारण छात्रा की जान चली गयी. हालांकि, इस आरोप को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है.

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलने पर बेंता थाना की पुलिस डीएमसीएच पहुंची. पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें : कोसी नदी में डूबे 12 वर्षीय गौतम का दो दिन बाद मिला शव


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन