ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में दरभंगा के खिलाड़ियों ने जीते तीन कांस्य पदक
मेडल के साथ जीते हुए खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network
दरभंगा के कराटे खिलाड़ियों ने 20वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक जीते हैं. राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 2500 खिलाड़ियों ने भाग लिया था.
Darbhanga Karate Players: नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 7 से 9 अगस्त तक आयोजित 20वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में दरभंगा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक हासिल किए. राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर से करीब 2500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.
सुप्रिया, युवराज और निशांत ने जीते कांस्य
प्रतियोगिता में सुप्रिया कुमारी ने कैडेट महिला व्यक्तिगत कुमिते के -47 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया. वहीं युवराज आदर्श ने जूनियर पुरुष व्यक्तिगत कुमिते के 67 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया.
अंडर-14 बालक -40 किलोग्राम वर्ग में निशांत चौधरी ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया.
आठ खिलाड़ियों ने किया बिहार का प्रतिनिधित्व
कराटे प्रशिक्षक मुकेश मिश्रा ने बताया कि खिलाड़ियों ने नियमित प्रशिक्षण, कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की है.
कराटे एसोसिएशन ऑफ दरभंगा के अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि प्रतियोगिता में दरभंगा से कुल आठ खिलाड़ियों ने बिहार का प्रतिनिधित्व किया. वहीं श्रुति सिंह ने बिहार टीम के साथ तकनीकी अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभायी.
तीन कांस्य पदक मिलने पर कराटे एसोसिएशन के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
यह भी पढ़ें: एमएल एकेडमी की शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में कम उपस्थिति, सूचना तंत्र पर सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










