दरभंगा: कोसी नदी में डूबे 12 साल के बच्चे का दो दिन बाद मिला शव, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

स्वजन से प्राप्त मृतक का फाइल फोटो

दरभंगा के कोसी नदी में खेलते हुए 12 वर्षीय गौतम कुमार की डूबने से मौत हो गई. दो दिन की लगातार खोजबीन के बाद रविवार को उसका शव बरामद हुआ. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम पसर गया.

विज्ञापन

Darbhanga River Drowning: नदी थाना क्षेत्र में कोसी नदी में डूबे 12 वर्षीय बच्चे गौतम कुमार का शव दो दिन बाद रविवार को बरामद कर लिया गया. शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के रखटी गांव निवासी संजय ठाकुर के 12 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है. वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

चाचा के पीछे-पीछे नदी किनारे पहुंचा था गौतम

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे गौतम के बड़े चाचा भैंस को कोसी नदी में स्नान कराने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान गौतम भी उनके पीछे-पीछे नदी किनारे पहुंच गया. वहां खेलते-खेलते वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया.

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक नदी में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद भी लगातार खोजबीन जारी रही.

दो दिन बाद मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

रविवार को नदी थाना क्षेत्र में कोसी नदी से गौतम का शव बरामद हुआ. शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी और परिवार में मातम पसर गया.

सूचना मिलने पर नदी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

नदी थाना के पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया बच्चे की मौत डूबने से होने की बात सामने आ रही है. मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.

यह भी पढ़ें: स्मार्ट क्लास वाले स्कूलों में इंटरनेट सुविधा अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने दिया निर्देश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन