Darbhanga Weather Update: 11 मई को आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga Weather Update: दरभंगा में 11 मई को मौसम का मिजाज बदलेगा. हल्की बारिश से तापमान 32-34 डिग्री तक गिरने की संभावना है. वहीं, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और आंधी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Darbhanga Weather Update: चिलचिलाती गर्मी का सामना कर रहे दरभंगा वासियों के लिए मौसम विभाग ने एक राहत भरी और सतर्क करने वाली खबर दी है. 11 मई को दरभंगा के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ नजर आएगा. आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है, जिसे लेकर प्रशासन ने येलो अलर्ट भी जारी किया है.

हल्की बारिश से गिरेगा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, दरभंगा जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इस बारिश के कारण तापमान में सुखद गिरावट दर्ज की जाएगी. सोमवार को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. हालांकि, न्यूनतम तापमान के आंकड़ों में भारी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है.

50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं तेज हवाएं चिंता का विषय बन सकती हैं. मौसम विभाग ने इस क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी चेतावनी तेज हवाओं और आंधी को लेकर जारी की है. अनुमान है कि गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

प्रभात खबर में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत आरुणि ठाकुर, पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी रुचि रखते हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद, वर्तमान में वे समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर कर रहे हैं। विस्तार न्यूज और इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अनुभव प्राप्त आरुणि को हाइपरलोकल खबरों, राजनीति और डॉक्यूमेंट्री निर्माण में विशेष रुचि है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन