हमला के विरोध में अभाविप ने जलाया पाकस्तिानी झंडा

Published at :03 Jan 2016 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
हमला के विरोध में अभाविप ने जलाया पाकस्तिानी झंडा

हमला के विरोध में अभाविप ने जलाया पाकिस्तानी झंडा आतंकी घटना पर जताया आक्रोशफोटो. 4 परिचय. दोनार चौक पर पाकिस्तान का झंडा जलाते अभाविप कार्यकर्ता .दरभंगा. पंजाब के पठानकोट एयर बेस पर हुए आतंकी घटना से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप पाकिस्तानी झंडे को जला दिया. रविवार को दोनार चौक पर […]

विज्ञापन

हमला के विरोध में अभाविप ने जलाया पाकिस्तानी झंडा आतंकी घटना पर जताया आक्रोशफोटो. 4 परिचय. दोनार चौक पर पाकिस्तान का झंडा जलाते अभाविप कार्यकर्ता .दरभंगा. पंजाब के पठानकोट एयर बेस पर हुए आतंकी घटना से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप पाकिस्तानी झंडे को जला दिया. रविवार को दोनार चौक पर इस मौके पर हुई सभा की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि यह आतंकी हमला पाकिस्तान प्रायोजित है. यह फिर एक बार उजागर हो गया है. बार-बार पाकिस्तान दोस्ती का हाथ बढ़ाने वाले भारत के साथ धोखा देता रहा है. वहीं महानगर मंत्री पिंटू भंडारी ने कहा कि अगर पाकिस्तान सही मायने में भारत के साथ मधुर संबंध चाहता है तो वह आतंकी घटना में संलिप्तों को पकड़कर भारत को सौंप दे. ऐसी घटनाओं पर भारत की ओर से कठोर कदम नहीं उठाये जाने के कारण ही पाकिस्तानी मनोबल बढ़ा हुआ है. मौके पर आदिल हुसैन ने कहा कि भारत सरकार आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे, वर्ना आतंकवाद के विरुद्ध परिषद कार्यकर्ता सड़क पर उतर आंदोलन करेगा. इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मणिकांत ठाकुर, कुंदन मिश्र, सूरज मिश्र, कौशलेंद्र कुमार, गौरव कुमार, सौरभ कुमार, अजय मंडल, सुमन कुमार, चंद्रमणि महाराज, नीरज कुमार, सुमीत झा, सूरज चौधरी, अभिषेक ठाकुर आदि प्रमुख थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन