रासलीला में उमड़ रही भारी भीड़

रासलीला में उमड़ रही भारी भीड़ फोटो:::::::15परिचय : रासलीला में कृष्ण के रुप में प्रस्तुति देते कलाकार. अलीनगर. सांसद आदर्श ग्राम पंचायत नवानगर-नरमा के नवानगर गांव में गत 27 दिसंबर से नव वर्ष के स्वागत में चल रहे रासलीला में कड़ाके की ठंड के बावजूद दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. मुख्य प्रस्तुति कर्ताओं […]
रासलीला में उमड़ रही भारी भीड़ फोटो:::::::15परिचय : रासलीला में कृष्ण के रुप में प्रस्तुति देते कलाकार. अलीनगर. सांसद आदर्श ग्राम पंचायत नवानगर-नरमा के नवानगर गांव में गत 27 दिसंबर से नव वर्ष के स्वागत में चल रहे रासलीला में कड़ाके की ठंड के बावजूद दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. मुख्य प्रस्तुति कर्ताओं में छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुति जहां आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है, वहीं वाद्य कलाकार एवं विश्लेषण कर्ता भी कोई कम नहीं आंके जाते हैं. कलाकारों का दल वरसाना जिला मथुरा उत्तरप्रदेश से पूर्व मुखिया वीरेंद्र कुमार झा एवं ग्रामीण राजाकांत झा, बचनू मंडल, सिंहेश्वर मुखिया के नेतृत्व में ग्रामीणों के सहयोग से लाया गया है. 2 जनवरी की रात्रि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति में कृष्ण-सुदामा की मित्रता को प्रस्तुत किया. कलाकारों ने ब्रजभाषा में दोहे और चौपाई के माध्यम से आपस में संवाद किये और प्रसंग रखे. जिसका बीच बीच में दल के नेतृत्व कर्ता व हारमोनियम कलाकार स्वामी ईश्वर दयाल पांडे हिंदी में विश्लेषण करते रहे. यह प्रसंग देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये. इस बीच अपनी चौपाइयों के माध्यम से श्री स्वामी ने यह भी संवाद किया की अयोध्या संतों, काशी ज्ञानियों एवं वृंदावन प्रेमियों की नगरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










