करंट लगने से महिला की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2015 7:14 PM
करंट लगने से महिला की मौत घनश्यापुर . थाना क्षेत्र के पाली गांव में 11 हजार वोल्ट के तार के टूट कर गिर जाने के कारण एक महिला की मौत हो गयी. घटना पाली गांव के हठमार चौर की है. बताया जाता है कि मो. शमीम की पत्नी शाहिदा खातुन अपने पिता के खेत धान […]
करंट लगने से महिला की मौत घनश्यापुर . थाना क्षेत्र के पाली गांव में 11 हजार वोल्ट के तार के टूट कर गिर जाने के कारण एक महिला की मौत हो गयी. घटना पाली गांव के हठमार चौर की है. बताया जाता है कि मो. शमीम की पत्नी शाहिदा खातुन अपने पिता के खेत धान के बोझा को बांधने जा रही थी. इसी बीच पहले से टूट कर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. राहगीर के द्वारा उसे छटपटाते हुए देखा गया. इसकी सूचना पर गांव वाले उसके शव को उठाकर लाये. उसे दफना दिया गया है. बताया जाता है कि मृतका को तीन संतान है, जिसमें दो लड़की पांच एवं तीन साल की तथा एक लड़का दो साल का है. बता दें कि बिजली का तार टूटकर गिरने की यह घटना पहली नहीं है. इससे पहले भी 2011 में घटनास्थल से महज सौ गज की दूरी पर चार लोगों की मौत विद्युत स्पर्शाघात से हो गयी थी. वर्ष 2013 में महाजन चौक पर भी बालू लदे ट्रक पर बिजली का तार टूटकर गिर गया था, जिससे मजदूर की मौत हो गयी थी. इसी तरह की घटना अइरन गांव में भी हुई थी. बावजूद जर्जर तार को विद्युत कंपनियों के द्वारा बदला नहीं जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










