आक्रोशित लोगों ने प्रशासन की तीन गाड़ियां फूंकी, पुलिस ने की हवाई फायरिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2015 6:58 PM
आक्रोशित लोगों ने प्रशासन की तीन गाड़ियां फूंकी, पुलिस ने की हवाई फायरिंग तस्वीर ::::::69,70/इधू धू कर जलता पुलिस वाहन, सड़कों पर टायर जलाकर आगजनी करते लोग एनएच 57 को घंटो सड़क जाम कर यातायात किया अवरुद्ध थानाध्यक्ष,सीओ व बीडीओ को घंटो बनाये रखा बंधक मंगलवार की रात एवं बुधवार को घंटों जाम में फंसे […]
आक्रोशित लोगों ने प्रशासन की तीन गाड़ियां फूंकी, पुलिस ने की हवाई फायरिंग तस्वीर ::::::69,70/इधू धू कर जलता पुलिस वाहन, सड़कों पर टायर जलाकर आगजनी करते लोग एनएच 57 को घंटो सड़क जाम कर यातायात किया अवरुद्ध थानाध्यक्ष,सीओ व बीडीओ को घंटो बनाये रखा बंधक मंगलवार की रात एवं बुधवार को घंटों जाम में फंसे रहे लोगछठ घाट पर रखे कलश फोड़े जाने से आक्रोशित हुए लोग भारी संख्या में पुलिस बल ने पहुंचकर संभाला मोरचा दर्जनों लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तारसिंघवाड़ा(दरभंगा) . सिमरी थाना के बसतबाड़ा गांव के एक पोखर पर छठ पूजा को लेकर रखे गये कलश को असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़ दिये जाने से आक्रोशित लोगों ने सिमरी थाना पर पहुंचकर पुलिस एवं प्रशासन की तीन वाहनों के आग लगा दी . वहीं थाना में भी तोड़फोड़ की. इससे पूर्व घंटों एनएच 57 को जाम कर यातायात को अवरुद्ध कर दिया. बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष को बंधक भी बनाये रखा. प्रशासन ने आक्रोशित लोगों से निबटने के लिए तीन राउंड फायरिंग की, वहीं दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया. घटनास्थल पर काफी संख्या में पुलिस बल को भेजकर शांति व्यवस्था बनाये रखे जाने की कोशिश की जा रही है. जानकारी के अनुसार सिमरी थाना क्षेत्र के बसतबाड़ा गांव में पोखर पर छठ पूजा कर लोग घर लौट आये थे. छठ पूजा को लेकर ले जाये गये कलश (कुरवार)को छोड़ आये थे. इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने वहां पर रखे करीब 50-60 कलश (कुरवार) को तोड़ कर बगल के कब्रिस्तान में फेंक दिया. इसकी जानकारी लोगों से जैसे ही मिली वे आक्रोशित हो उठे. इसकी सूचना तत्काल थानाध्यक्ष, बीडीओ एवं सीओ को दी. प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराने की कोशिश करने में जुट गये परंतु लोग नहीं माने. आक्रोशित लोगों के द्वारा तीनों को बंधक बना लिया गया. इसके बाद एनएच 57 को सिमरी चौक के समीप लोगों ने सड़क जाम कर दिया. करीब पौने ग्यारह बजे रात में सिटी एसपी हर किशोर राय,एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने लोगों को समझा बुझाकर जाम का समाप्त कराया. प्रशासन ने आठ बजे सुबह तक कार्रवाई का आश्वासन दिया था. पर दिन के बारह बजे तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर लोग एक बार फिर आक्रोशित हो गये और एनएच 57 को जाम कर दिया. वहीं एनएच पर टायर जलाकर आगजनी भी की. एनएच पर खड़े दर्जनों वाहनों के शीशे तोड़ दिये. इसके बाद आक्रोशित लोग थाना पर पहुंच गये और थाना पर लगी दो पुलिस जीप एवं बीडीओ की गाड़ी में आग लगा दी. थाना के खिड़की एवं दरवाजे का शीशा भी तोड़ दिया. आक्रोशित लोग वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे. इधर, लोगों के उग्र होने एवं सड़क को अवरुद्ध किये जाने की सूचना पर जिला मुख्यालय से भारी संख्या में पुलिस बल को सिमरी भेजा गया. डीएम कुमार रवि, एसएसपी एके सत्यार्थी, सिटी एसपी हर किशोर राय, एसडीओ गजेन्द्र प्रसाद सिंह, डीएसपी दिलनवाज अहमद समेत पुलिस बल ने लोगों को समझाने की कोशिश की किंतु आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं थे.पुलिस ने लोगों पर नियंत्रण करने को लेकर हवा में तीन राउंड फायरिंग की. इसके बाद वहां से लोग हटे. वैसे स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










