टीईटी उत्तीर्ण शक्षिकों का नहीं हुआ भुगतान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2015 10:39 PM
टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का नहीं हुआ भुगतान हनुमाननगर : प्रखण्ड के सभी टीईटी नियोजित शिक्षकों का भुगतान नही हो पाया है. जिससे शिक्षकों में मायूसी के साथ साथ आक्रोश भी है. एक ओर शिक्षक जहां दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व के अवसर पर भुगतान की आस लगाये थे वही बिहार सरकार के आदेश को […]
टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का नहीं हुआ भुगतान हनुमाननगर : प्रखण्ड के सभी टीईटी नियोजित शिक्षकों का भुगतान नही हो पाया है. जिससे शिक्षकों में मायूसी के साथ साथ आक्रोश भी है. एक ओर शिक्षक जहां दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व के अवसर पर भुगतान की आस लगाये थे वही बिहार सरकार के आदेश को देखते हुए भुगतान को लेकर आशान्वित भी थे. टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों को जून माह से ही वेतन लम्बित है. जबकि चुनाव पूर्व ही जून के वेतन के पूर्व प्राप्ति रसीद पर हस्ताक्षर कर स्थापना को भेजा गया. फिर भी वेतन भुगतान नही हुआ. शिक्षक संघ के अध्यक्ष अभिषेक कुमार भगत केद्वारा बताया गया कि लेखापाल एवं बीआरसीसी की मनमानी से यह भुगतान नहीं हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










