शांतिपूर्ण मना दीपावली व काली पूजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2015 9:02 PM
शांतिपूर्ण मना दीपावली व काली पूजा फोटो-परिचय- चनौर गांव की काली मां की मूर्तिमनीगाछी. प्रखंड क्षेत्र में दीपावली एवं काली पूजा शांतिपूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. हर वर्ष की भांति इस वर्ष मनीगाछी पुरानी बाजार स्थित रामजानकी मंदिर परिसर एवं चनौर (ड्यौढ़ी) में काली पूजा विधि विधान से मनाया गया. इस दौरान यहां सांस्कृतिक […]
शांतिपूर्ण मना दीपावली व काली पूजा फोटो-परिचय- चनौर गांव की काली मां की मूर्तिमनीगाछी. प्रखंड क्षेत्र में दीपावली एवं काली पूजा शांतिपूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. हर वर्ष की भांति इस वर्ष मनीगाछी पुरानी बाजार स्थित रामजानकी मंदिर परिसर एवं चनौर (ड्यौढ़ी) में काली पूजा विधि विधान से मनाया गया. इस दौरान यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था. क्षेत्रीय नाटक शैली में अल्हा उदल व राजा सल्हेश के गाथाओं सहित मनोरंजक नाट्य शैली की प्रस्तुति लोगों को खूब भाया. यहां यह बता देना आवश्यक होगा कि यहां की पूजा परंपरानुसार करीब 150 वर्षों से होती चली आ रही है. इसमें शरीक होने के लिए विभिन्न जगहों से परिवार के सदस्य कालीपूजा के अवसर पर गांव अवश्य आते हैं और मैया की कृपा से पूरा गांव समृद्ध व शांतप्रिय बना रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










