श्रद्धांजलि सभा आयोजित
श्रद्धांजलि सभा आयोजित दरभंगा. मैथिली साहित्य परिषद के तत्वावधान में शनिवार को दिवंगत डॉ गणपति मिश्र की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ. इसकी अध्यक्षता प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा ने की. उन्होंने डॉ मिश्र के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने एवं उनके अप्रकाशित रचनाओं को प्रकाशित करने का परामर्श दिया. वहीं डॉ […]
श्रद्धांजलि सभा आयोजित दरभंगा. मैथिली साहित्य परिषद के तत्वावधान में शनिवार को दिवंगत डॉ गणपति मिश्र की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ. इसकी अध्यक्षता प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा ने की. उन्होंने डॉ मिश्र के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने एवं उनके अप्रकाशित रचनाओं को प्रकाशित करने का परामर्श दिया. वहीं डॉ भोला नायक ने डॉ मिश्र के साथ बिताये लंबे अनुभव का जिक्र करते हुए उन्हें अद्भुद मित्र व समाजसेवी बताया. प्रो शैयद शमीम अहमद ने उन्हें शहर के आखिरी नस्ल से नबाजा. प्रो भीमनाथ झा ने मैथिली साहित्य के विकास में उनके योगदान की चर्चा की. उक्त अवसर पर प्रो प्रभाकर पाठक, रामचंद्र चौधरी, प्रो सतीश कुमार सिंह, राजनाथ मिश्र, मो नेहाल, डॉ सुरेश्वर झा, बैद्यनाथ चौधरी आदि ने भी उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










