वज्रगृह के नर्मिाण में जुटा प्रशासन

Updated:
विज्ञापन

वज्रगृह के निर्माण में जुटा प्रशासन फोटो संख्या- 18परिचय- सुरक्षा को ले लगाया जा रहा बेरिकेडिंग. सदर.शिवधारा बाजार समिति परिसर में वज्रगृह बनाने की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है. वज्रगृह का बेरिकेडिंग एवं रंग-रोगन का कार्य शुरू कर दिया गया है. भीतर की मुख्य सड़क व मतगणना के अगल-बगल की पहुंच पथ के […]

विज्ञापन

वज्रगृह के निर्माण में जुटा प्रशासन फोटो संख्या- 18परिचय- सुरक्षा को ले लगाया जा रहा बेरिकेडिंग. सदर.शिवधारा बाजार समिति परिसर में वज्रगृह बनाने की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है. वज्रगृह का बेरिकेडिंग एवं रंग-रोगन का कार्य शुरू कर दिया गया है. भीतर की मुख्य सड़क व मतगणना के अगल-बगल की पहुंच पथ के मरम्मत कार्य भी संवेदक द्वारा शुरू कर दिये गये हैं. शनिवार से ही परिसर में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है. यह आदेश वाहन मालिकों के लिए 10 नवंबर तक लागू रहेगा. बनाये जा रहे मतगणना केंद्र के ब्लॉक बी एवं डी के सभी व्यापारियों से दुकान खाली करवा लिया गया है. हालांकि शनिवार शाम तक भी कुछ दुकानदार अपनी दुकान चलाते नजर आ रहे थे. दुकानदारों ने बाताया कि उन्हें 31 अक्टूबर तक का अंतिम दिन दिया गया है. बताया गया कि प्रशासन ने जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र के लिए बी के पांच एवं डी के 12 व्यापारी दुकान एवं आलू-प्याज ब्लॉक के सभी नौ प्लेटफार्मों को खाली कराकर वज्रगृह बनाया जा रहा है. इधर प्रांगण के मुख्य द्वार से सटे ब्लॉक एवं उसके पीछे 1000 मैट्रिक टन गोदाम के बगल में अवस्थित मंडी में वाहन एवं ग्राहकों के आवागमन के लिए प्रशासनिक भवन के सामने की रास्ता को खोल दिया गया है. वज्रगृह की सफाई में जुटा नगर निगम प्रशासन नगर निगम प्रशासन वज्रगृह की साफ-सफाई में जुट गया है. निगम की ओर से 8 नवंबर तक मतगणना केंद्रों की सफाई करायी जायेगी. इसके लिए 15 सफाई मजदूरों, 4 वार्ड जमादार एवं एक जोन प्रभारी को लगाया गया है. नगर प्रबंधक नरोत्तम कुमार साम्राज्य खुद इसके देख-रेख में लगे हैं. बाजार समिति परिसर में बनाये गये मतगणना केंद्र को लेकर खाली कराये गये दुकानदारों एवं वाहन के प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर मतगणना समाप्त होने तक मजदूरों को काम नहीं मिलने से सभी बेरोजगार हो चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन