पोस्टल बैलेट से 8354 कर्मियों ने किया मतदान
पोस्टल बैलेट से 8354 कर्मियों ने किया मतदान दरभंगा. चुनावी ड्यूटी पा चुके 8354 वोटरों ने पोस्टल बैलेट से अबतक मतदान किया. स्थानीय सफी मुस्लिम हाई स्कूल में चल रहे वोटिंग के दौरान अंतिम दिन शनिवार को 263 कर्मियों ने मतदान किया. अंतिम दिन मतदान करनेवालों में आंगनबाड़ी सेविकाएं, छुटे हुए शिक्षक व अन्य सरकारी […]
पोस्टल बैलेट से 8354 कर्मियों ने किया मतदान दरभंगा. चुनावी ड्यूटी पा चुके 8354 वोटरों ने पोस्टल बैलेट से अबतक मतदान किया. स्थानीय सफी मुस्लिम हाई स्कूल में चल रहे वोटिंग के दौरान अंतिम दिन शनिवार को 263 कर्मियों ने मतदान किया. अंतिम दिन मतदान करनेवालों में आंगनबाड़ी सेविकाएं, छुटे हुए शिक्षक व अन्य सरकारी कर्मी थे. मालूम हो कि 25-30 नवंबर तक प्रशिक्षण के दौरान वोटिंग कराया जा रहा था. मतदान से छूटे रहनेवाले कर्मियों के लिए विशेष तौर पर एक दिन तिथि बढ़ाई गयी थी. इसकी पुष्टि पोस्टल बैलेट कोषांग के नोडेल पदाधिकारी लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन दरभंगा के निदेशक नेसार अहमद ने की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










