महागंठबंधन ने किया शोषण : चिराग
महागंठबंधन ने किया शोषण : चिराग एनडीए के नेतृत्व में ही होगा विकास गौड़ाबौराम. बिहार का विकास तभी होगा जब एनडीए के सभी घटक दलों के प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत मिलेगी. यह बात लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने कोठराम मैदान में जनसभा के दौरान कही. उन्होंने कहा कि […]
महागंठबंधन ने किया शोषण : चिराग एनडीए के नेतृत्व में ही होगा विकास गौड़ाबौराम. बिहार का विकास तभी होगा जब एनडीए के सभी घटक दलों के प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत मिलेगी. यह बात लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने कोठराम मैदान में जनसभा के दौरान कही. उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी ने 15 वर्ष तक बिहार को लूटा. नीतीश कुमार ने 10 वर्ष तक गरीबों का शोषण किया. इस दौरान भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया. युवाओं को ठगने का काम किया है. अब लोग एनडीए के पक्ष में मन बना लिये हैं. तीन चरणों के चुनाव संपन्न के उपरांत यह स्पष्ट हो गया है कि एनडीए की ही बिहार में सरकार होगी. इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता ललन चौधरी, सुजीत ठाकुर, रामाकांत साह, अभय सिंह बैरोलिया, मणिकांत मिश्र सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










