पुलिस कस्टडी में बिगड़ी छात्रा की हालत, हुआ इलाज

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : महिला थाना में इकबालिया बयान तथा मेडिकल जांच के लिए रखी गयी एक छात्रा की तबीयत अचानक शुक्रवार की सुबह बिगड़ गयी. तत्काल इलाज के लिए उसे डीएमसीएच लाया गया. घटना सुबह लगभग 10 बजे की है. अस्पताल में लगभग 1 घंटे तक उसका समुचित इलाज किया गया. इसके उपरांत सुधार होने के […]

विज्ञापन

दरभंगा : महिला थाना में इकबालिया बयान तथा मेडिकल जांच के लिए रखी गयी एक छात्रा की तबीयत अचानक शुक्रवार की सुबह बिगड़ गयी. तत्काल इलाज के लिए उसे डीएमसीएच लाया गया. घटना सुबह लगभग 10 बजे की है. अस्पताल में लगभग 1 घंटे तक उसका समुचित इलाज किया गया.

इसके उपरांत सुधार होने के बाद उसे वापस थाना ले जाया गया. तबीयत बिगड़ने का कारण गैस हो जाना बताया गया. हालांकि मामला संदेहास्पद बना हुआ है. बता दें कि हायाघाट की रहनेवाली छात्रा जो शहर के महारानी कल्याणी कॉलेज में पढ़ती थी, विगत 17 अक्टूबर से लापता थी. घर वालों ने खोजबीन के बाद 22 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. पुलिस ने उसे गुरुवार को मारवाड़ी कॉलेज के पास से हिरासत में लिया था. बताया जाता है कि लड़की प्रेम प्रसंग में पड़कर निकल भागी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन