राजग के नेतृत्व में ही राज्य का विकास

Updated:
विज्ञापन

राजग के नेतृत्व में ही राज्य का विकास फोटो- फारवार्डेडपरिचय- जनसंपर्क करते भाजपा प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर.बेनीपुर. भाजपा प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के हाविभौआर, देवराम, अमैठी, कन्थू डीह आदि दर्जनभर गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में वोट मांगा. श्री ठाकुर इस दौरान अपने विधायक काल मेें क्षेत्र में किये […]

विज्ञापन

राजग के नेतृत्व में ही राज्य का विकास फोटो- फारवार्डेडपरिचय- जनसंपर्क करते भाजपा प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर.बेनीपुर. भाजपा प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के हाविभौआर, देवराम, अमैठी, कन्थू डीह आदि दर्जनभर गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में वोट मांगा. श्री ठाकुर इस दौरान अपने विधायक काल मेें क्षेत्र में किये गये चहुंमुखी विकास का हवाला देते हुए बचे हुए विकास कार्यों को पूरा करने के लिए ग्रामीण वोटरों को दोबारा मौका देने की अपील की. गोपाल जी ने कहा कि एनडीए सरकार ही युवाओं को रोजगार देकर बिहार का विकास कर सकता है. वहीं दूसरी ओर राजस्थान भाजपा किसान मोर्चा के कैलाश चौधरी, प्रदेश मंत्री सैना राम, प्रदेश मंत्री ओम प्रकाश यादव, जिला महामंत्री गोविंद जी मेगवाल ने भी बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा. पर्दानशी महिला वोटरों के लिए बीएलओ एवं रसोइया को प्रशिक्षणबेनीपुर. स्थानीय कर्पूरी सभा भवन में 31 अक्टूबर को प्रखंड के सहायक बीएलओ, रसोइया तथा पर्दानशी महिलाओं के लिए बूथ पर तैनात किये जाने वाली महिला कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. बीडीओ प्रदीप कुमार झा ने बताया कि दिन के 11 बजे से प्रशिक्षण प्रारंभ होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन