राज्य के विकास को बदलाव जरूरी

Updated:
विज्ञापन

राज्य के विकास को बदलाव जरूरी केवटी/ दरभंगा. बिहार मेें विकास के लिए बदलाव जरूरी है. महागंठबंधन के दशकों शासन के बाद भी यह राज्य पिछड़ा बना हुआ है. इसके बावजूद दलित विरोधी यह सरकार फिर से राज्य में जंगलराज टू लाना चाह रही है. खिरमा चौक पर राजग कार्यकर्त्ताओं की बैठक में केंद्रीय संचार […]

विज्ञापन

राज्य के विकास को बदलाव जरूरी केवटी/ दरभंगा. बिहार मेें विकास के लिए बदलाव जरूरी है. महागंठबंधन के दशकों शासन के बाद भी यह राज्य पिछड़ा बना हुआ है. इसके बावजूद दलित विरोधी यह सरकार फिर से राज्य में जंगलराज टू लाना चाह रही है. खिरमा चौक पर राजग कार्यकर्त्ताओं की बैठक में केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उक्त बातें कही. श्री प्रसाद ने कार्यकर्त्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री की बातों को मतदाताओं तक पहुंचाना आपका काम है. उन्होंने 2 नवंबर को दरभंगा राज मैदान में पीएम की सभा में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने तथा 5 नवंबर को राजग प्रत्याशी डा. अशोक कुमार यादव के पक्ष में मतदान का आह्वान किया. बैठक में प्रत्याशी अशोक कुमार यादव सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रवण मिश्र ने की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन